3GB RAM, 5000mAh बैटरी के साथ Redmi A1 लॉन्च,7 हजार से कम दाम में जबरदस्त फीचर्स

केन्या में Redmi A1 Plus के 3GB + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत KSh 10,345 यानी कि 6,969 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2022 15:04 IST
ख़ास बातें
  • Redmi A1 Plus के 3GB/32GB वेरिएंट की कीमत KSh 10,345 यानी 6,969 रुपये है।
  • Redmi A1 Plus में 6.52-इंच के डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi A1 Plus में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Redmi A1 में 8MP के रियर कैमरा दिया गया है।

Xiaomi ने भारत में पिछले महीने Redmi A1 लॉन्च किया है। यह कंपनी का दूसरा ऐसा स्मार्टफोन है जो Android Go पर रन करता है। इससे पहले 2019 में Redmi Go था। पिछले कुछ हफ्तों से A1 के प्लस वैरिएंट को लेकर कई लीक्स आ रही हैं। Redmi A1+ अब केन्या में एक तरह से आधिकारिक है। Xiaomi Kenya के आधिकारिक सॉयल मीडिया हैंडल्स पर Redmi A1 Plus के देश में लॉन्च को लेकर टीज किया जा रहा है। फोन को 7 अक्टूबर को भारत में पेश किया जा सकता है। हालांकि, फोन पहले से ही Jumia में सेल के लिए उपलब्ध है।  

Redmi A1 Plus स्पेसिफिकेशन्स: लीक्स के अनुसार, Redmi A1+ और Redmi A1 लगभग एक समान है। इसमें सिर्फ रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर का फर्क है। डिवाइस में 6.52-इंच के डिस्प्ले के साथ 1600 x 720 पिक्सल्स (HD+) और ड्यूड्राप नॉच मौजूद है। इसका 20:9 का पैनल 120Hz टच सैंपलिंग रेट, 400 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। 

फोन में मीडियाटेक हीलियो A22 चिपसेट के साथ LPDDR4x रैम और eMMC 5.1 स्टोरेज दी गई है। यह Android 12 Go Edition पर काम करता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। 

हैंडसेट में 8MP के रियर कैमरा के साथ 0.3MP डेप्थ सेंसर और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल-सिम, 4G, सिंगल-बैंड WiFi, ब्लूटूथ 5.0, GNSS, और MicroUSB पोर्ट शामिल है। डिवाइस में MicroSD कार्ड स्लॉट और 3.5mm हैडफ़ोन जैक भी दी गई है। Redmi A1+ का साइज 164.9 x 76.5 x 9.1mm है और इसका वजन 192g है। यह ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। 
 
Redmi A1 Plus कीमत और उपलब्धता: केन्या में Redmi A1 Plus के 3GB + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत KSh 10,345 यानी कि 6,969 रुपये है। यह Jumia में ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। उम्मीद है कि Xiaomi इस किफायती स्मार्टफोन को आने वाले दिनों में और भी बाजारों में लेकर आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
  2. HMD Vibe 2 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 6GB RAM के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. Oppo Reno 16 Pro आया गीकबेंच पर नजर, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Tecno Spark 50 Pro पेश, Helio G100 Ultimate के साथ गजब हैं फीचर्स
  2. Samsung Galaxy Book6 Edge लैपटॉप स्नैपड्रैगन X2 एलीट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  3. Sharp AQUOS R11 लॉन्च: कैमरे में लगी हैं 8 खास लाइट्स, अच्छी नींद लेने में करेंगी मदद
  4. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
  5. मार्कशीट के लिए स्कूल जाने की जरूरत नहीं! सिर्फ 2 मिनट में ऑनलाइन करें डाउनलोड
  6. आपका पुराना स्मार्टफोन बन जाएगा होम सिक्योरिटी कैमरा, बस अपनाएं ये तरकीब
  7. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  8. Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता
  9. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
  10. 4 हजार रुपये का Adobe Express Premium बिलकुल फ्री, Airtel ग्राहकों की बल्ले-बल्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.