Xiaomi Redmi 7 सीरीज के बारे में आई जानकारी

Redmi 6 सीरीज के बाद अब ऐसा लग रहा है कि चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi अपनी Redmi 7 सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2018 11:44 IST
ख़ास बातें
  • चीन में शाओमी के तीन नए मॉडल को मिला सर्टिफिकेशन
  • 5V/2A चार्जिंग और 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आएंगे तीनों मॉडल
  • Redmi 7 सीरीज को अगले साल किया जा सकता है लॉन्च

Xiaomi Redmi 7 सीरीज के बारे में आई जानकारी

Redmi 6 सीरीज के बाद अब ऐसा लग रहा है कि चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi अपनी Redmi 7 सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। हालांकि, अभी शाओमी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है, लेकिन शाओमी के आगामी स्मार्टफोन को चीन कंप्लसरी सर्टिफिकेट (3C) से सर्टिफिकेशन मिल गया है। रेडमी 7 सीरीज के अंतर्गत Redmi 7A, Redmi 7 और Redmi 7 Pro स्मार्टफोन को उतारा जा सकता है। 3C लिस्टिंग से पता चलता है कि नए शाओमी स्मार्टफोन 5V/2A चार्जिंग (10 वाट) सपोर्ट के साथ आएंगे।

टेक्नोलॉजी ब्लॉग Nashville Chatter में 3C लिस्टिंग को स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग में तीन मॉडल नंबर M1901F7E, M1901F7T और M1901F7C दिखाई दे रहे हैं। ये तीनों ही मॉडल Redmi 7 सीरीज के Redmi 7A, Redmi 7 और Redmi 7 Pro हो सकते हैं। शेयर किए स्क्रीनशॉट को देखने से पता चलता है कि शाओमी हैंडसेट को 29 नवंबर को 3सी सर्टिफिकेशन मिला था।

तीनों मॉडल 4जी एलटीई सपोर्ट और 5V/2A चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएंगे। गौर करने वाली बात यह है कि इस साल लॉन्च हुए रेडमी मॉडल के मॉडल नंबर "M18" थे और इन नए मॉडल नंबर के शुरुआत में "M19" लिखा नजर आ रहा है, इसका मतलब रेडमी 7 सीरीज स्मार्टफोन को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। शाओमी ने रेडमी नोट 6 प्रो को चीन में लॉन्च नहीं किया है जो कि सितंबर माह में थाइलैंड में लॉन्च हुआ था। Redmi 7 सीरीज के स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द इन स्मार्टफोन से संबंधित अहम जानकारी सामने आ सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Redmi 7, Xiaomi Redmi 7A, Xiaomi Redmi 7 Pro, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Poco C81 Pro लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. HMD Vibe 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  3. OnePlus Nord CE 6 सीरीज होगी 7 मई को लॉन्च, जानें डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक
  4. Dell XPS 14, XPS 16 लैपटॉप 32GB RAM के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का फोल्डेबल स्मार्टफोन, ये है ऑफर
  6. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y500s लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo TWS 5i ईयरबड्स लॉन्च, सिंगल चार्ज में 50 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  2. अब Aadhaar कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं! Google Wallet में आया बड़ा ID अपडेट
  3. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Poco C81 Pro लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. खो गया है आपका स्मार्टफोन तो फाइंड माय डिवाइस फीचर से ऐसे खोजें
  5. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का फोल्डेबल स्मार्टफोन, ये है ऑफर
  6. Poco C81 vs Samsung Galaxy M17 5G vs Motorola G45 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y500s लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. HMD Vibe 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  9. 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. BYD ने पेश किया Atto 3 का नया वर्जन, 630 किलोमीटर तक की रेंज  
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.