Xiaomi Redmi 6A का 32 जीबी वेरिएंट अब मिलेगा ओपन सेल में

Xiaomi Redmi 6A बजट स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। चीनी कंपनी ने ऐलान किया कि शाओमी रेडमी 6ए हैंडसेट अब Mi.com और Amazon.in पर ओपन सेल में बिकेगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 6 नवंबर 2018 13:38 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी 6ए में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • Redmi 6A में काम करता है क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट
  • शाओमी रेडमी 6ए की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है
Xiaomi Redmi 6A बजट स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। चीनी कंपनी ने ऐलान किया कि शाओमी रेडमी 6ए हैंडसेट अब Mi.com और Amazon.in पर ओपन सेल में बिकेगा। शुरुआत में इस हैंडसेट के टॉप वेरिएंट (2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज) को ओपन सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पहले की तरह फ्लैश सेल में मिलता रहेगा। अहम खासियतों की बात करें तो Xiaomi Redmi 6A 18:9 डिस्प्ले, एआई से लैस फेस अनलॉक क्षमता, डुअल 4जी वीओएलटीई और एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई के साथ आता है।

शाओमी रेडमी 6ए की ओपन सेल के बारे में जानकारी रेडमी इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी गई। यह ऐलान दिवाली विथ मी सेल खत्म होने के ठीक बाद किया गया है।
Advertisement
 
 

Redmi 6A की भारत में कीमत

शाओमी रेडमी 6ए की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। Xiaomi Redmi 6A का दूसरा वेरिएंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है। इसकी कीमत 6,999 रुपये है। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

(पढ़ें: Xiaomi Redmi 6A का रिव्यू)
 

Redmi 6A के स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी 6ए में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। Redmi 6A में काम करता है क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट। साथ देते हैं 2 जीबी रैम। यह डुअल वीओएलटीई डुअल स्टैंडबाय हैंडसेट मीयूआई 9.6 के पर चलेगा जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित है। कंपनी ने लॉन्च इवेंट में इस फोन को भविष्य में मीयूआई 10 अपडेट मिलने की गारंटी दी। अब आते हैं कैमरा डिपार्टमेंट पर। Redmi 6A में 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है, जो एफ 2.2 अपर्चर, पीडीएएफ के साथ आया है। फ्रंट में है 5 मेगापिक्सल का सेंसर, जिसे पोर्ट्रेट मोड सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के काम में लाया जा सकता है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट का कुल वज़न 145 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से Redmi 6A में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good-looking and easy to handle
  • Excellent battery life
  • Reasonable performance for the price
  • Bad
  • Too much bloat and too many ads
  • Price will rise after introductory offer
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  2. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  3. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  4. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  5. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  7. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  9. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  10. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.