Xiaomi Redmi 6, Realme 1, Honor 7C और Samsung Galaxy J4 में किसे चुनें?

रेडमी 6 में दिया गया कैमरा एआई-फीचर से लैस है। हमने रेडमी 6 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ से तुलना की Realme 1, Honor 7C और Samsung Galaxy J4 से और क्या पाया...

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 14 जून 2018 14:48 IST

Xiaomi Redmi 6, Realme 1, Honor 7C और Samsung Galaxy J4

Xiaomi ने हाल में अपने बजट स्मार्टफोन Redmi 6 से पर्दा उठाया है। इसके साथ ही कंपनी ने उतारा है Redmi 6A को भी। रेडमी 6 की बात करें तो यह पिछले साल आए रेडमी 5 का अपग्रेड है, जो कम कीमत रेंज को टारगेट करेगा। इस नए फोन में है फेस अनलॉक, 18:9 डिस्प्ले, डुअल कैमरा सेटअप, कंपनी का एआई असिस्टेंट और रियर में दिया गया है फिंगरप्रिंट सेंसर। रेडमी 6 में दिया गया कैमरा एआई-फीचर से लैस है। हमने रेडमी 6 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ से तुलना की  Realme 1, Honor 7C और Samsung Galaxy J4 से और क्या पाया? आप भी जानिए...
 

Redmi 6 vs Realme 1 vs Honor 7C vs Samsung Galaxy J4 कीमत

चीनी मार्केट में Redmi 6 हैंडसेट की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 8,400 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 999 चीनी युआन (करीब 10,500 रुपये) में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल बेचा जाएगा। घरेलू मार्केट में रेडमी 6 की पहली सेल 15 जून को आयोजित होगी। इतना तो यह है कि Redmi 6 आने वाले दिनों में भारत में भी लॉन्च होगा।

Realme 1 के 3 जीबी/32 जीबी वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपये है। Realme 1 का 6 जीबी/128 जीबी वेरिएंट भी लाया गया है, जो 13,990 रुपये कीमत वाला है। साथ में मुफ्त केस और स्क्रीन प्रोटेक्टर भी ग्राहक को दिए जाएंगे।

हॉनर 7सी के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। Honor 7C को तीन रंग में उपलब्ध कराया जाएगा- ब्लैक, गोल्ड और ब्लू। लॉन्च ऑफर में 9 महीने तक बिना ब्याज के ईएमआई का विकल्प है। Samsung Galaxy J4 की भारत में कीमत
सैमसंग गैलेक्सी जे4 कीमत 9,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को खरीदा जा सकता है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 11,990 रुपये मिलेगा।

 

Redmi 6 vs Realme 1 vs Honor 7C vs Samsung Galaxy J4 स्पेसिफिकेशन

रेडमी 6 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई पर चलता है। इसमें 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। इसकी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 80.7 प्रतिशत है। फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी या 4 जीबी।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। Xiaomi Redmi 6 में पिछले हिस्से पर दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। दोनों ही कैमरे 1.25 माइक्रॉन पिक्सल्स और एआई क्षमता के साथ आते हैं। इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी/ 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मौज़ूद है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।

Realme 1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है। इसमें 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 84.75% है। Realme 1 में काम करता है ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। हैंडसेट 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट विकल्प में आया है। हैंडसेट में डुअल कोर एआई स्पेसिफिक चिप भी दी गई है।
Advertisement

Realme 1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे को मदद मिलेगी एआई ब्यूटी 2.0 फीचर की, जिसके यूज़र को बेहतर अनुभव देने का दावा है। स्मार्टफोन में फेस अनलॉक है, फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। स्टोरेज विकल्प में Realme 1 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट में आया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से Realme 1 डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। Realme 1 में 3410 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का कुल वज़न 158 ग्राम है।
Advertisement

डुअल सिम हॉनर 7सी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। पिक्सल डेनसिटी 268 पिक्सल प्रति इंच है। इसके ऊपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो हॉनर 7सी में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरा फिक्स्ड फोकस वाला है और इसका अपर्चर एफ/2.0 है। हॉनर 7सी के दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाई जा सकती है। बैटरी 3000 एमएएच की है।
Advertisement

हुवावे हॉनर 7सी के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, 3जी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और एफएम रेडियो शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर और एंबियंट लाइट सेंसर हैंडसेट का हिस्सा है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.3x76.7x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम।

डुअल सिम Samsung Galaxy J4 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। हैंडसेट में क्वाड-कोर एक्सीनॉस 7570 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। जुगलंबदी के लिए रैम के दो विकल्प दिए गए हैं- 2 जीबी रैम और 3 जीबी रैम। कैमरा सेटअप की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी जे4 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। यूज़र इस कैमरे से फुल-एचडी रिजॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट पैनल पर फोन में 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके साथ भी एक फ्लैश दिया गया है। स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 16 जीबी या 32 जीबी। ज़रूरतमंद यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकेंगे। हैंडसेट की बैटरी 3000 एमएएच की है और इसके बारे में 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा है।

Samsung Galaxy J4 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 151.7x77.2x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम।
 
रेडमी 6 बनाम रियलमी 1 बनाम सैमसंग गैलेक्सी जे4 बनाम Honor हॉनर 7सी

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
-
डिज़ाइन रेटिंग
-
डिस्प्ले रेटिंग
-
सॉफ्टवेयर रेटिंग
-
परफॉर्मेंस रेटिंग
-
बैटरी लाइफ रेटिंग
-
कैमरा रेटिंग
-
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
-

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.45 इंच6.00 इंच5.50 इंच5.99 इंच
प्रोसेसर
मीडियाटेक हीलियो पी22मीडियाटेक हीलियो पी60एक्सीनोस 7570क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल 8-मेगापिक्सल 5-मेगापिक्सल 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल 13-मेगापिक्सल 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
3 जीबी6 जीबी2 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
32 जीबी128 जीबी16 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3000 एमएएच3410 एमएएच3000 एमएएच3000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 8.1 Oreoएंड्रॉ़यड 8.1एंड्रॉ़यड 8.0एंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन
720x1440 पिक्सल1080x2160 पिक्सल720x1280 पिक्सल720x1440 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.456.005.505.99
रिज़ॉल्यूशन
720x1440 पिक्सल1080x2160 पिक्सल720x1280 पिक्सल720x1440 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
18:918:916:918:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
295402-268

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
मीडियाटेक हीलियो पी22मीडियाटेक हीलियो पी60एक्सीनोस 7570क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
रैम
3 जीबी6 जीबी2 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
32 जीबी128 जीबी16 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256256256256
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हां---

कैमरा

रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron) + 5-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल (f/2.2)13-मेगापिक्सल (f/1.9)13-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकस
फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसहांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
एलईडीएलईडीएलईडीएलईडी
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron)8-मेगापिक्सल (f/2.2)5-मेगापिक्सल (f/2.2)8-मेगापिक्सल (f/2.0)
फ्रंट फ्लैश
नहींनहींएलईडीएलईडी

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 9.6ColorOS 5.0-EMUI 8.0

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन
ब्लूटूथ
हांहांहांहां
एनएफसी
नहीं--नहीं
इंफ्रारेड डायरेक्ट
नहीं--नहीं
यूएसबी ओटीजी
हांहां-हां
यूएसबी टाइप सी
नहीं---
माइक्रो यूएसबी
हांहांहांहां
सिम की संख्या
2222
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हां---
Wi-Fi Direct
---हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिममाइक्रो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिममाइक्रो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हां---
3डी फेस रिकग्निशन
नहीं---
फिंगरप्रिंट सेंसर
हां--हां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां-हां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां-हां
जायरोस्कोप
नहींहां--

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Realme, Samsung, Honor
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
  2. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
  4. बड़ी फैमिली के लिए 16 सीटों वाली वैन! 9-इंच HD डिस्प्ले और 8-स्पीकर DTS सिस्टम के साथ Urbania Deluxe लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
  3. Ola-Uber-Rapido ड्राइवर की मनमानी से परेशान? अब राइड कैंसल करने पर लगेगा भारी जुर्माना
  4. CJP Protest: बिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप को सरकार ने किया बैन, जानें क्या था खतरा!
  5. Moto Pad 70 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  6. Pixel Watch 5 में मिलेगी 3GB रैम, Qualcomm की चिप! गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में खुलासा
  7. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
  8. Apple का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है iPhone 18 Pro Max
  9. CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने पहने स्मार्ट ग्लासेस!, जानें क्या हैं इस टेक्नोलॉजी के मायने?
  10. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.