Xiaomi Redmi 6 Pro, Mi Pad 4 होंगे 25 जून को लॉन्च, शाओमी ने दी जानकारी

Xiaomi ने यह स्पष्ट कर दिया है कि Redmi 6 Pro, Mi Pad 4 अगले हफ्ते से आधिकारिक तौर पर दस्तक देंगे। कंपनी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन...

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 20 जून 2018 13:59 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 6 Pro, Mi Pad 4 अगले हफ्ते होंगे लॉन्च
  • स्मार्टफोन Redmi 6 और Redmi 6A को पहले ही चीन में किया जा चुका है लॉन्च
  • टीज़र के सहारे मिली आधिकारिक लॉन्च की जानकारी

Xiaomi Redmi 6 Pro, Mi Pad 4

Xiaomi ने यह स्पष्ट कर दिया है कि Redmi 6 Pro, Mi Pad 4 अगले हफ्ते से आधिकारिक तौर पर दस्तक देंगे। कंपनी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन  Redmi 6 और Redmi 6A को पहले ही चीन में लॉन्च कर चुकी है। रेडमी 6 के तीन वेरिएंट की उम्मीद की गई थी लेकिन कंपनी ने Redmi 6 Pro को यहां नहीं उतारा था। हालांकि, लेटेस्ट टीज़र के सहारे कंपनी ने दावा किया था कि हैंडसेट जल्द उतारा जाएगा। इसके अतिरिक्त शाओमी ने लंबे समय से इंतज़ार में रहे मी पैड 4 टैबलेट को भी टीज़ किया है। दोनों डिवाइस पहले भी लीक हो चुकी हैं।

 Mi 8, Mi 8 SE और Mi 8 Explorer Edition की राह पर चलते हुए शाओमी का रेडमी 6 प्रो कंपनी का पहला रेडमी हैंडसेट होगा, जिसमें आईफोन X जैसा नॉच आ रहा है। शाओमी ने चीनी सोशल साइट पर पोस्ट किए गए टीज़र में रेडमी 6 प्रो को जगह दी है। तस्वीर में नंबर 19 और 9 स्पष्ट दिख रहे हैं। ये इशारा करते हैं कि डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होने जा रहा है।
Advertisement

हालांकि, टीज़र से बहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। लेकिन Redmi 6 Pro की तस्वीर से उसके स्पेसिफिकेशन का इशारा मिला है। तस्वीर में 'ए' और 'आई' अक्षर दिख रहा है। जो इशारा करता है कि स्मार्टफोन एआई फीचर से लैस होगा। साथ ही तस्वीर से अंदाज़ा है कि इसमें काम करेगा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, जो चौंकाने वाली बात है। क्योंकि बाकी दो वेरिएंट में कंपनी ने मीडियाटेक प्रोसेसर दिए हैं। आखिर में तस्वीर 4,0,0,0 नंबर का सेट दिखाती है, जो रेडमी 6 प्रो के 4000 एमएएच की बैटरी से लैस होने का इशारा है।

ऐसा माना जा रहा है कि Redmi 6 Pro वही फोन है, जो M1805D1SE मॉडल नंबर के साथ टीना पर देखा गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, यह हैंडसेट रेडमी 6 की तुलना में थोड़ा बड़ा है। फोन में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप है और डिस्प्ले के ऊपरी हिस्से में नॉच है, बिल्कुल ही शाओमी मी 8 की तरह। टीना लिस्टिंग के मुताबिक, हैंडसेट में 5.84 इंच का 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। प्रोसेसर के नाम खुलासा नहीं हुआ है। कयास लगाए जा रहे थे कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 या मीडियाटेक हीलियो पी60 हो सकता है।
Advertisement

लिस्टिंग के मुताबिक, कथित Redmi 6 Plus या Redmi 6 Pro के तीन वेरिएंट होंगे जो 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज, व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो पिछले हिस्से पर एक 12 मेगापिक्सल का सेंसर है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। टीना लिस्टिंग में जानकारी दी गई थी कि यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। यह मीयूआई 10 के साथ आ सकता है जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

Xiaomi के अगले स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी है। लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi 6 Plus का डाइमेंशन 149.33x71.68x8.75 मिलीमीटर है और वज़न 178 ग्राम। इसके कई कलर वेरिएंट होंगे- ब्लैक, रोज़ गोल्ड, शैंपेन गोल्ड, व्हाइट, ब्लू, रेड, पिंक, ग्रे और सिल्वर। वहीं, अप्रैल महीने में मी पैड 4 को लेकर भी जानकारी सामने आ चुकी है। दूसरी तरफ, XDA Developers का कहना था कि Mi Pad 4 पर काम चल रहा है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा। यह जानकारी FunkyHuawei.club द्वारा साझा की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, फर्मवेयर फाइल्स के मीयूआई हार्डवेयर कंफीग्युरेशन तो यही बताते हैं कि यह टैबलेट पीसी होगा। इसके अलावा डिवाइस में 6000 एमएएच की बैटरी होगी।

कैमरा कंफीग्युरेशन फाइल के मुताबिक, Mi Pad 4 में 13 मेगापिक्सल का एफ/2.0 अपर्चर वाला ऑमनीविज़न सेंसर होगा। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सैमसंग एस5के5ई8 सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Redmi 6 Pro, Mi Pad 4
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.