शाओमी रेडमी 4ए की तीसरी सेल आज, यहां से खरीदें

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2017 10:24 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 4ए की कीमत 5,999 रुपये है
  • शाओमी रेडमी 4ए में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • क्वाड-कोर स्नैपड्रैगर 425 प्रोससर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं
पिछले महीने लॉन्च किया गया शाओमी रेडमी 4ए स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए गुरुवार (6 अप्रैल) का दिन बेहद ही अहम है। शाओमी रेडमी 4ए गुरुवार को अमेज़न इंडिया पर 12 बजे सेल में उपलब्ध होगा। इसके अलावा हैंडसेट कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट मीडॉटकॉम पर भी बिकेगा। यह इस हैंडसेट की तीसरी सेल है। पहली सेल के बाद शाओमी ने दावा किया था कि अमेज़न इंडिया और मीडॉटकॉम पर 4 मिनट के अंदर रेडमी 4ए के 2,50,000 से ज्यादा यूनिट बिके थे।

(पढ़ेंः शाओमी रेडमी 4ए का रिव्यू)

शाओमी रेडमी 4ए की कीमत 5,999 रुपये है और भारत में यह ग्रे, गोल्ड व रोज़ गोल्ड कलर में उपलब्ध है। कीमत को देखते हुए हम आपको यही सुझाव देंगे कि तेज़ी बरतें वरना एक बार फिर फोन का स्टॉक खत्म होने में वक्त नहीं लगेगा।


शाओमी रेडमी 4ए में क्या-कुछ है खास
शाओमी रेडमी 4ए में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगर 425 प्रोससर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू दिया गया है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो रेडमी 4ए में पीडीएएफ, 5 लेंस-सिस्टम और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी एलटीई के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फ़ीचर हैं। रेडमी 4ए में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। फोन का डाइमेंशन 139.5x70.4x8.5 मिलीमीटर और वज़न 131.5 ग्राम है। इस स्मार्टफोन में 3120 एमएएच की बैटरी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Small and light
  • VoLTE support
  • Easy to use with one hand
  • Decent battery life
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3120 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  2. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  2. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  3. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  5. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  6. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  7. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  8. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  9. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  10. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.