Xiaomi Redmi 4A स्मार्टफोन को आज फिर खरीदने का मौका

शाओमी रेडमी 4ए बजट स्मार्टफोन की बिक्री आज फिर होगी। बजट कीमत में शानदार स्पेसिफिकेशन के साथ आने वाले रेडमी 4ए स्मार्टफोन खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए गुरुवार का दिन ख़ास है। बता दें कि 5,999 रुपये वाले शाओमी रेडमी 4ए फोन की बिक्री हर गरुवार को अमेज़न इंडिया पर होती है। आज दोपहर 12 बजे एक बार फिर शाओमी रेडमी 4ए स्मार्टफोन को अमेज़न इंडिया से खरीदने का मौका है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 जून 2017 12:06 IST
ख़ास बातें
  • डार्क ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट में रेडमी 4ए आज अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
  • शाओमी रेडमी 4ए की कीमत 5,999 रुपये है
  • शाओमी रेडमी 4ए में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है
शाओमी रेडमी 4ए बजट स्मार्टफोन की बिक्री आज फिर होगी। बजट कीमत में शानदार स्पेसिफिकेशन के साथ आने वाले रेडमी 4ए स्मार्टफोन खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए गुरुवार का दिन ख़ास है। बता दें कि 5,999 रुपये वाले शाओमी रेडमी 4ए फोन की बिक्री हर गरुवार को अमेज़न इंडिया पर होती है। आज दोपहर 12 बजे एक बार फिर शाओमी रेडमी 4ए स्मार्टफोन को अमेज़न इंडिया से खरीदने का मौका है। गुरुवार को होने वाली सेल में रेडमी 4ए स्मार्टफोन डार्क ग्रे व गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि मीडॉटकॉम पर रेडमी 4ए के लिए 2 जून यानी शुक्रवार को प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा।

शाओमी, अमेज़न इंडिया से रेडमी 4ए खरीदने वाले ग्राहकों को आइडिया 343 रुपये में 28 जीबी 4जी डेटा और अनलिमिटेड कॉल का ऑफर दे रही है। इस पैक की वैधता 28 दिनों की है। 28 दिन के बाद ग्राहक 343 रुपये में ही एक बार फिर इन सभी फायदों को ले सकते हैं। यह ऑफर 30 जून 2017 तक चलेगा। इसके अलावा किंडल बुक्स के लिए 200 प्रमोशन क्रेडिट भी मिलेंगे। रेडमी 4ए का ओरिजिनल मी केस भी 399 रुपये की जगह 349 रुपये में मिलेगा। और मी बेसिक इन-ईयर ईयरफोन भी 599 रुपये में उपलब्ध होंगे।


(पढ़ेंः शाओमी रेडमी 4ए का रिव्यू)

शाओमी रेडमी 4ए के स्पेसिफिकेशन
Advertisement
शाओमी रेडमी 4ए में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगर 425 प्रोससर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू दिया गया है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरे की बात करें तो रेडमी 4ए में पीडीएएफ, 5 लेंस-सिस्टम और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी एलटीई के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फ़ीचर हैं। रेडमी 4ए में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। फोन का डाइमेंशन 139.5x70.4x8.5 मिलीमीटर और वज़न 131.5 ग्राम है। इस स्मार्टफोन में 3120 एमएएच की बैटरी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Small and light
  • VoLTE support
  • Easy to use with one hand
  • Decent battery life
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3120 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A27 में होगा फ्लैगशिप डिजाइन! फ्लैट डिस्प्ले के साथ रेंडर्स में दिखी पहली झलक
  2. Vivo Y600 Pro में मिलेगी 10,000mAh की विशाल बैटरी! लॉन्च से पहले खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Android यूजर्स को बुरी लग सकती है ये रिपोर्ट, वफादारी में आगे निकले iPhone यूजर्स!
  2. boAt CineHead E1 लॉन्च: 150-इंच तक स्क्रीन साइज और Android सपोर्ट, कीमत Rs 8 हजार से कम
  3. Oppo Find X9s Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, जल्द होगा लॉन्च
  4. Sony लाएगा पावरफुल पोर्टेबल PS6? नए लीक में हुए बड़े खुलासे
  5. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  6. कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नया कैमरा! DJI Osmo Pocket 4 3-एक्सिस गिम्बल और 4K 240fps सपोर्ट के साथ लॉन्च
  7. Amazfit Cheetah 2 Pro लॉन्च: 20 दिन की बैटरी, Titanium बॉडी और 170+ स्पोर्ट्स मोड, जानें कीमत
  8. Vivo Y600 Pro में मिलेगी 10,000mAh की विशाल बैटरी! लॉन्च से पहले खुलासा
  9. शुक्र पर मिला जीवन पृथ्वी से आया है! वैज्ञानिकों का स्टडी में दावा
  10. Lumio ने भारत में 65 इंच बड़े लेटेस्ट स्मार्ट TV Vision 9, Vision 7 (2026) किए लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.