शाओमी रेडमी 3एक्स स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 16 जून 2016 11:31 IST
शाओमी ने रेडमी 3एस स्मार्टफोन का एक और वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने चीन में रेडमी 3एक्स को स्थानीय ऑपरेटर चाइना यूनिकॉम के साथ लॉन्च कर दिया है। इससे पहले मंगलवार को कंपनी ने रेडमी 3एस स्मार्टफोन लॉन्च किया था। शाओमी रेडमी 3एक्स के सभी स्पेसिफिकेशन रेडमी 3एस जैसे ही हैं। शाओमी रेडमी 3एक्स को सिल्वर व गोल्ड कलर वेरिएंट में 899 चीनी युआन (करीब 9,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

रेडमी 3एक्स में (720x1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। रेडमी 3एक्स में नया 1.1 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू है। यह स्मार्टफोन 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में आता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। डुअल-सिम हैंडसेट (माइक्रो+नैनो) हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है जिसका मतलब है कि दूसरा सिम स्लॉट ही माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की तरह भी काम करता है।

फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप बेस्ड एमआईयूआई 7 पर चलता है। स्मार्टफोन में पीडीएएफ (फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस), अपर्चर एफ/2.0, एचडीआर मोड, 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिकसल का रियर कैमरा दिया गया है। 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।
 
रेडमी 3एक्स में नया 1.1 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू है। स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। डुअल-सिम हैंडसेट (माइक्रो+नैनो) हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है जिसका मतलब है कि दूसरा सिम स्लॉट ही माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की तरह भी काम करता है।
Advertisement

बात करें कनेक्टिविटी की तो इस हैंडसेट में 4जी, वाई-पाई, जीपीआरएस/ईडीजीई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ, ग्लोनास, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर मौजूद हैं। इस स्मार्टफोन में ओरिजिनल रेडमी 3एस की तरह ही 4100 एमएएच की बैटरी है। रेडमी 3एस का डाइमेंशन 139.7x69.7x8.5 मिलीमीटर और वजन 146 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.