शाओमी रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम आज अमेज़न इंडिया पर होंगे उपलब्ध

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2017 19:37 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम आज अमेज़न इंडिया पर मिलेंगे
  • रेडमी 3एस प्राइम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज, फिंगरप्रिंट सेंसर है
  • रेडमी 3एस की कीमत 6,999 रुपये जबकि 3एस प्राइम की कीमत 8,999 रुपये है
चीनी कंपनी शाओमी भारतीय बाजार में बजट सेगमेंट में कई सफल स्मार्टफोन पेश किए हैं। जहां कंपनी के 5,999 रुपये वाले स्मार्टफोन शाओमी रेडमी 4ए को सफलता मिल रही है। वहीं पुराने रेडमी 3एस और रेडमी 3एस अभी भी सेल के दौरान कुछ सेकेंड में ही सोल्ड आउट हो रहे हैं। शुक्रवार को रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम स्मार्टफोन की सेल अमेज़न इंडिया पर आयोजित होगी। इस स्मार्टफोन को खरीदने के इच्छुक ग्राहक दोपहर 12 बजे शाओमी के इन स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं।

बता दें कि, अमेज़न इंडिया पर शाओमी रेडमी 3एस और शाओमी रेडमी 3एस प्राइम की सेल के लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। याद दिला दें, कि आमतौर पर रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम स्मार्टफोन मिनटों में ही आउट ऑफ स्टॉक हो जाते हैं। इसलिए सेल शुरू होने से पहले आप साइनइन कर लें और भुगतान सबंधी सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर लें।


रेडमी 3एस कीमत और स्पेसिफिकेशन


Advertisement
रेडमी 3एस को सबसे पहले पिछले साल जून में चीन में लॉन्च किया गया था। और इसके बाद अगस्त में 6,999 रुपये की कीमत में यह फोन भारत में पेश किया गया। इसके अलावा 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज व फिंगरप्रिंट सेंसर वाले रेडमी 3एस प्राइम को 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया।

इस बजट स्मार्टफोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। रेडमी 3एस में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है और यह एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 7.5 पर चलता है। इस फोन में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू दिया गया है।
Advertisement

स्मार्टफोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज (रेडमी 3एस प्राइम में 32 जीबी) है जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। डुअल सिम हैंडसेट हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है जिसका मतलब है कि दूसरा स्लॉट एक माइक्रोएसडी स्लॉट का काम भी करता है।

रेडमी 3एस में पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.0, एचडीआर मोड, 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरा है। इस हैंडसेट में 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी के अलावा वाई-फाई, जीपीआरएस/एज, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ, ग्लोनास, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और माइक्रो-यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। फोन का डाइमेंशन 139.3x69.6x8.5 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design
  • Easy to operate with one hand
  • Impressive battery life
  • Quick fingerprint recognition
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Gets a bit warm with camera use
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.