शाओमी रेडमी 3 के नए वेरिएंट के बारे में पता चला, फिंगरप्रिंट सेंसर से होगा लैस

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 3 जून 2016 17:45 IST
शाओमी रेडमी 3 स्मार्टफोन को जनवरी में लॉन्च किया गया था। इसके बाद मार्च में शाओमी ने रेडमी 3 प्रो स्मार्टफोन पेश किया। अब शाओमी रेडमी 3 के एक तीन नए वेरिएंट के बारे में पता चला है। रेडमी 3 के नए वेरिेएंट चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट कर दिए गए हैं।

टीना पर रेडमी 3 फोन के 32 जीबी स्टोरेज वाले तीन फोन लिस्ट किए गए हैं। इन ग्रे, सिल्वर और गोल्ड कलर वेरिएंट को रेडमी 3ए या रेडमी 3एस कहा जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि शाओमी आने वाले कुछ हफ्तों में इन स्मार्टफोन की घोषणा कर सकती है। इन स्मार्टफोन को रेडमी 3 से कम कीमत पर पेश किया जा सकता है।

याद दिला दें, हाल ही में टीना पर गोल्डन कलर वेरिएंट में इसी वेरिएंट का 16 जीबी स्टोरेज लिस्ट किया गया था। इन सभी नए लिस्टेड स्मार्टफोन में रेडमी 3 वाले स्पेसिफिकेशन ही हैं और इनके रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

शाओमी के इस नए वेरिएंट में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो क्वालकॉम स्नैपड्रऐगन 415 हो सकता है। इसके अलावा 1080पिक्सल वेरिएंट को भी लिस्ट किया गया है।
Advertisement

शाओमी रेडमी 3ए/एस में (1280 x 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5 इंच डिस्प्ले हो सकता है। इस फोन में 2 जीबी रैम, 16/32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो आधारित एमआईयूआई पर चलेगा। नए रेडमी 3 में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा होगा। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल हो सकता है। फोन को पावर देने के लिए 4000/4100 एमएएच की बैटरी जा सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi mobile, Xiaomi redmi 3, Xiaomi redmi 3s
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  4. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  6. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  7. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  8. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  9. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  10. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.