108MP कैमरा, 5030mAh बैटरी के साथ Xiaomi Redmi 13 4G लॉन्च, जानें

Redmi 13 4G में 6.79 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन 1800×2400 पिक्सल है

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जून 2024 12:35 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 13 4G के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत €199.99 (लगभग 18,000 रुपये) है।
  • Redmi 13 4G में 6.79 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है
  • Redmi 13 4G के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Redmi 13 4G में 108 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: powerplanetonline

Xiaomi ने चुपचाप Redmi 13 4G यूरोपीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Redmi 13 एक मिड रेंज स्मार्टफोन है जो कि MediaTek Helio G91 प्रोसेसर से लैस है। इस स्मार्टफोन में 90Hz की डिस्प्ले, 108 मेगापिक्सल कैमरा और काफी कुछ शामिल है। यहां हम आपको Redmi 13 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi 13 4G Price and Availability


Redmi 13 के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत €199.99 (लगभग 18,000 रुपये) है। यह चुनिंदा यूरोपीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। हालांकि, अभी भारत में उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। Redmi 13 4G चार कलर ऑप्शन ब्लू, पिंक, गोल्ड और ब्लैक में उपलब्ध है। 


Redmi 13 4G Features and Specifications


Redmi 13 4G में 6.79 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन 1800×2400 पिक्सल, 396ppi पिक्सल डेंसिटी और 90Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G91 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali G52 GPU है। यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड HyperOS पर काम करता है। यह स्मार्टफोन IP53 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। स्मार्टफोन टीयूवी रीनलैंड अथॉरिटी से सर्टिफाइड है। यह स्मार्टफोन 6GB/ 8GB LPDDR4X RAM और 128GB/ 256GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस हैं, जिन्हें माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, GLONASS, Galileo और BeiDou शामिल है।
 
कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi 13 4G के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,030mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS पर काम करता है। डाइमेंशन के मामले में फोन की लंबाई 168.6mm , चौड़ाई 76.28mm , मोटाई 8.17mm और 198.5 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  2. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  3. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  4. भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
  5. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
  6. OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां
  7. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. iQOO 15R हुआ 6 हजार सस्ता, 7600mAh बैटरी! यहां मिल रही धांसू डील
  9. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  10. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.