Xiaomi और Realme ने भारत में रद्द किए लॉन्च इवेंट, कोरोनावायरस है वजह

Realme और Xiaomi का प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट क्रमश: 5 मार्च और 12 मार्च को होना था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 4 मार्च 2020 10:20 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में कोरोनावायरस के भारत में बड़ी संख्या में मामलें सामने आए हैं
  • रियलमी 5 मार्च को अपनी रियलमी 6 सीरीज़ को लॉन्च करने वाली थी
  • शाओमी भी 12 मार्च को भारत में अपनी रेडमी नोट 9 सीरीज़ लॉन्च करने वाली थी

भारत में भी बड़ी संख्या में कोरोनावायरस (Covid-19) के मामले सामने आए हैं

कोरोनवायरस वायरस के प्रकोप के चलते इस साल सबसे पहले सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2020) रद्द हुआ और इसके बाद गेमिंग का सबसे बड़ा इवेंट गेम डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (GDC 2020) भी रद्द कर दिया गया। अब इस सूची में कुछ नए नाम शामिल हुए हैं, जो कोरोनावायरस (COVID-19) के चलते अपने प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट को रद्द करने पर मजबूर हो गए हैं। इनमें ब्रांड का नाम Xiaomi और Realme है। शाओमी ने भारत में 12 मार्च को अपनी Redmi Note 9 सीरीज़ के ऑन-ग्राउंड लॉन्च इवेंट को रद्द कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर रियलमी ने भी अपनी लेटेस्ट Realme 6 सीरीज़ के फोनों के लिए 5 मार्च को आयोजित लॉन्च इवेंट को रद्द कर दिया है। दोनों कंपनियां अब अपने फोन को ऑनलाइन लॉन्च करेंगी।
 

आधिकारिक शाओमी इंडिया ट्विटर हैंडल के जरिए कंपनी के एमडी मनु कुमार जैन द्वारा हस्ताक्षरित एक बयान की फोटो साझा की गई है, जिसमें भारत में कोरोनोवायरस संक्रमण के मामलों के सामने आने का हवाला देते हुए 12 मार्च को होने वाले ग्राउंड इवेंट को रद्द करने की जानकारी दी गई है। याद दिला दे  कि शाओमी ने सोमवार को घोषणा की थी कि कंपनी 12 मार्च को एक इवेंट में रेडमी नोट 9 और रेडमी नोट 9 प्रो लॉन्च करेगी। शाओमी के कार्यकारी ने एक दिन बाद मंगलवार को यह जानकारी साझा कर दी कि कंपनी देश भर में मार्च में कोई लॉन्च इवेंट आयोजित नहीं करेगी। कंपनी का कहना है कि यह फैसला करोनावायरस के संक्रमण से कंपनी के कर्मचारियों, भागीदारों और प्रशंसकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।
 

इसी प्रकार रियलमी मोबाइल्स के सीईओ, माधव सेठ ने भी घोषणा की है कि रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो के लॉन्च के लिए आयोजित 5 मार्च के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। कंपनी अब एक ऑनलाइन लॉन्च इवेंट आयोजित करेगी, जिसे रियलमी इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के जरिए लाइव दिखाया जाएगा। लॉन्च इवेंट भारत में 5 मार्च को दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। जिन रियलमी प्रशंसकों इस लॉन्च इवेंट के लिए टिकट खरीद लिए थे, रियलमी इंडिया के सीएमओ फ्रांसिस वांग ने उनसे वादा किया है कि उनकी टिकट का पैसा एक स्पेशल गिफ्ट के साथ वापस कर दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.