Xiaomi Portable Photo Printer 1S ग्लोबल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स

Xiaomi ग्लोबल मार्केट में Xiaomi Portable Photo Printer 1S लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 मई 2025 15:00 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Portable Photo Printer 1S JPEG, PNG और HEIF का सपोर्ट करता है।
  • Xiaomi Portable Photo Printer 1S में ZINK (जीरो-इंक) टेक्नोलॉजी दी गई है।
  • Xiaomi Portable Photo Printer 1S में ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट मिलता है।

Xiaomi Portable Photo Printer 1S में ZINK (जीरो-इंक) टेक्नोलॉजी है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ग्लोबल मार्केट में Xiaomi Portable Photo Printer 1S लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में यह डिवाइस शाओमी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। यह Mi Home ऐप और ZINK पेपर का इस्तेमाल करके डायरेक्ट स्मार्टफोन से फोटो प्रिंट करता है। यहां हम आपको Xiaomi Portable Photo Printer के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Portable Photo Printer 1S Price


Xiaomi Portable Photo Printer 1S की कीमत और ग्लोबल रिलीज तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। चीन में प्रिंटर की कीमत 399 युआन (लगभग 4,655 रुपये) है। Xiaomi का कहना है कि प्रिंट की लागत 1.98 युआन (लगभग 22.85 रुपये) प्रति शीट तक कम हो सकती है। अभी यह साफ नहीं है कि यह अन्य ब्रांड के ZINK पेपर के साथ काम करता है या नहीं। 


Advertisement
Xiaomi Portable Photo Printer 1S Features


Xiaomi Portable Photo Printer 1S में ZINK (जीरो-इंक) टेक्नोलॉजी दी गई है, इसका मतलब है कि इसे इंक कार्ट्रिज की जरूरत नहीं है। यह कलर क्रिस्टल को एक्टिव करने के लिए स्पेशल पेपर को हीट करता है। प्रिंट की गई फोटो में एक स्टिकी बैक होती है और इसे स्क्रैपबुक या फोन कवर आदि पर रखा जा सकता है। बॉक्स में फोटो पेपर की 5 शीट शामिल हैं। 1S प्रिंटर AR फोटो का सपोर्ट करता है। यूजर्स Mi Home ऐप के जरिए फोटो में 15 सेकंड का वीडियो या 60 सेकंड का ऑडियो क्लिप अटैच कर सकते हैं। ऐप से स्कैन किए जाने पर प्रिंट की गई फोटो लिंक किए गए मीडिया को चलाती है। ऐप फिल्टर, कोलाज लेआउट और अवतार या टेक्स्ट के साथ वॉटरमार्क जैसे एडिटिंग टूल भी प्रदान करता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट मिलता है, जिससे यह कनेक्ट होता है। यह एक बार में तीन डिवाइस तक का सपोर्ट करता है। इसके लिए वाई-फाई की जरूरत नहीं है। प्रिंटर JPEG, PNG और HEIF जैसे इमेज फॉर्मेट का सपोर्ट करता है। यह एंड्रॉयड 8.0 या आईओएस 12.0 और नए वर्जन के साथ काम करता है। AR कंटेंट को एमआई होम ऐप के जरिए मैनेज किया जाता है, जिसमें प्रति यूजर अकाउंट 100 AR फोटो की लिमिट होती है। डाइमेंशन की बात करें तो प्रिंटर की लंबाई 82 मिमी, चौड़ाई 124 मिमी, मोटाई 22 मिमी है। कॉम्पैक्ट होने के चलते इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Portable Photo Printer 1S, Xiaomi

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.