Xiaomi Pocophone F1 के बारे में आई जानकारी, भारत में लॉन्च की तारीख लीक

Xiaomi Pocophone F1 को स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। शाओमी पोकोफोन एफ1 सिंतबर के मध्य तक या अक्टूबर 2018 के शुरुआत में लॉन्च हो सकता है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 9 अगस्त 2018 13:58 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस हो सकता है Xiaomi Pocophone F1 ं
  • क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी से लैस होगा Xiaomi Pocophone F1
  • शाओमी पोकोफोन एफ1 की भारत में शुरुआती कीमत हो सकती है 33,800 रुपये
शाओमी अपने अगले स्मार्टफोन Pocophone F1 को स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है। Pocophone F1 शाओमी का पांचवा ऐसा हैंडसेट होगा जो स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। याद करा दें कि इससे पहले Mi 8, Mi 8 Explorer Edition, Mi Mix 2S और Black Shark इसी प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए गए थे। नई रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Pocophone F1 को भारत में इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इंटरनेट पर वायरल होती कई लीक वीडियो से शाओमी पोकोफोन एफ1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। पहली बार शाओमी पोकोफोन एफ1 को वीडियो में देखा गया है। हालांकि, इससे पहले सिर्फ Xiaomi Pocophone F1 के संभावित फीचर्स ही लीक हुए थे।

हालिया लीक में दो वीडियो सामने आई है। पहले वीडियो को स्लैशलीक ने शेयर किया है। इस वीडियो में Pocophone F1 का डिजाइन, स्पेसिफिकेशन लिखा रिटेल बॉक्स दिखाई दे रहा है। पोकोफोन एफ1 के स्पेसिफिकेशन इस और इशारा कर रहे हैं कि हैंडसेट में 4000 एमएएच की बैटरी, सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और आईआर फेस अनलॉक फीचर होगा। पोकोफोन एफ1 के टॉप पर 3.5mm ऑडियो जैक और निचले हिस्से पर यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

दूसरा वीडियो में पोकोफोन एफ1 एंटूटू बेंचमार्क पर चलता नजर आ रहा है। वीडियो से पहले सामने आई रिपोर्ट में Xiaomi Pocophone F1 को एंटूटू बेंचमार्क स्कोर पर 285,302 प्वाइंट मिले थे। लेकिन वीडियो में बेंचमार्क स्कोर 258,149 प्वाइंट दिख रहा है। स्लैशलीक पर एक टिपस्टर ने दावा किया है कि भारत में Pocophone F1 सिंतबर के मध्य तक या अक्टूबर 2018 के शुरुआत में लॉन्च होगा।
 

Xiaomi Pocophone F1 की संभावित कीमत

बता दें कि शाओमी पोकोफोन एफ1 से जुड़ी सभी जानकारी लीक के आधार पर है। फिलहाल कंपनी की तरफ से Pocophone F1 को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। स्पेसिफिकेशन के बाद अब बात पोकोफोन एफ1 स्मार्टफोन के कीमत की। Pocophone F1 दो स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। 6 जीबी रैम/ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 420 यूरो (लगभग 33,800 रुपये), 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 460 यूरो (लगभग 37,000 रुपये) होगी. स्मार्टफोन 5.99 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा जिसका रिज़ॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल होगा। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में शाओमी का यह स्मार्टफोन ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में मिलेगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.