Xiaomi Pocophone F1 के स्पेसिफिकेशन लीक, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से होगा लैस

डुअल सिम वाले पोकोफोन एफ1 में 6.18 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले होगा, ऑस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 वाला। शाओमी का यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ आएगा।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 7 अगस्त 2018 17:29 IST
ख़ास बातें
  • क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी से लैस होगा Xiaomi Pocophone F1
  • Xiaomi Pocophone F1 में मिलेगा डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • शाओमी पोकोफोन एफ1 की भारत में शुरुआती कीमत हो सकती है 33,800 रुपये
Xiaomi अपने आगामी स्मार्टफोन Pocophone F1 में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर देने की तैयारी में है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि शाओमी पोकोफोन एफ1 हैंडसेट पर काम कर रही है। बेंचमार्क लिस्टिंग और ऑनलाइन स्टोर से शाओमी पोकोफोन एफ1 के स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। बता दें कि स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस मार्केट में चीनी हैंडसट निर्माता कंपनी शाओमी के चार स्मार्टफोन मौजूद हैं- Mi 8, Mi 8 Explorer Edition, Mi Mix 2S और Black Shark। अब पोकोफोन ब्रांड से शाओमी एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। शाओमी पोकोफोन एफ1 के फिलहाल स्पेसिफिकेशन ही सामने आए हैं लेकिन अभी तस्वीर लीक नहीं हुई है।

बेलारुसियन स्टोर पर Xiaomi Pocophone F1 के स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। वेबसाइट पर लिस्टिंग के मुताबिक, डुअल सिम वाले पोकोफोन एफ1 में 6.18 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले होगा, ऑस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 वाला। शाओमी का यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ आएगा। एलईडी फ्लैश, डुअल ऑटोफोकस, डुअल पिक्सल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस पोकोफोन एफ1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका एक सेंसर 12 मेगापिक्सल और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का होगा। सुपर पिक्सल टेक्नोलॉजी और फेस अनलॉक फीचर से लैस सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

Pocophone F1 64 जीबी और 128 जीबी दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ आएगा, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मार्टफोन 4जी, वाईफाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, जीपीएस/ एजीपीएस, ग्लोनास के साथ आएगा। रेडिट यूजर ने शाओमी पोकोफोन एफ1 के एंटूटू बेंचमार्क स्कोर का स्क्रीनशॉट को लीक किया था।

शाओमी का यह हैंडसेट 4000 एमएएच की बैटरी क्षमता के साथ आएगा जिसमें क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जाएगा। स्पेसिफिकेशन के बाद अब बात पोकोफोन एफ1 स्मार्टफोन के कीमत की। Pocophone F1 दो स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। 6 जीबी रैम/ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 420 यूरो (लगभग 33,800 रुपये), 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 460 यूरो (लगभग 37,000 रुपये) होगी. एक वेरिएंट 5.99 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा जिसका रिज़ोल्यूशन 1080x2160 पिक्सल होगा। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में शाओमी का यह स्मार्टफोन ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.