Xiaomi Poco F1 की दूसरी फ्लैश सेल आज

Xiaomi Poco F1 की दूसरी फ्लैश सेल आज ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर दोपहर 12 बजे सेल शुरू होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 सितंबर 2018 09:21 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी पोको एफ1 की भारत में कीमत 20,999 रुपये से शुरू
  • Poco F1 तीन स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है
  • स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट से लैस है Xiaomi Poco F1
Xiaomi Poco F1 की दूसरी फ्लैश सेल आज ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर दोपहर 12 बजे सेल शुरू होगी। Poco F1 का आर्मर्ड एडिशन भी आज फ्लैश सेल के जरिए बेचा जाएगा। शाओमी पोको एफ1 की पिछली फ्लैश सेल में कंपनी ने दावा किया था कि केवल 5 मिनट में 1 लाख Poco F1 हैंडसेट  को बिक्री हुई थी। मिड-रेंज वाले पोको एफ1 की खासियत इसमें मौजूद फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट है, यह हैंडसेट OnePlus 6 और Asus ZenFone 5Z को टक्कर देगा। हालांकि, Poco F1 में एक बेहद ही अहम कमी है जिससे कई मल्टीमीडिया यूज़र को निराशा होगी। यह Widevine L1 DRM सपोर्ट के साथ नहीं आता है जिसकी ज़रूरत Netflix, Amazon Prime Video और Google Play जैसे प्लेटफॉर्म पर एचडी वीडियो प्ले करने के लिए होती है। यह Widevine L3 सपोर्ट के साथ आता है जो सिर्फ स्टेंडर्ड डेफनिशन (SD) कंटेंट प्ले करने में ही सक्षम है।
 

Poco F1 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन

मार्केट में शाओमी पोको एफ1 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 20,999 रुपये में बेचा जाएगा। दूसरी तरफ, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत 23,999 रुपये होगी। फोन का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 28,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन में पॉलीकार्बोनेट बैक है। यह रोसो रेड, स्टील ब्लू और ग्रेफाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त Poco F1 का एक आर्मर्ड एडिशन भी पेश किया गया है जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। बताया गया है कि यह फोन सिर्फ ऑनलाइन मार्केट के लिए है। Poco F1 के आर्मर्ड एडिशन के बैक पैनल पर केवलर का इस्तेमाल हुआ है।

डुअल-सिम Xiaomi Poco F1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.6 पर चलेगा। MIUI 10 अपडेट जल्द ही दिए जाने का वादा है। कंपनी ने एंड्रॉयड पी अपडेट देने का भी भरोसा दिया है। Xiaomi ने जानकारी दी है कि वह Poco F1 के लिए मीयूआई का कस्टमाइज़्ड वर्ज़न इस्तेमाल में ला रही है। इंटरफेस में थोड़े बदलाव किए गए हैं। पोको लॉन्चर स्टॉक एंड्रॉयड यूआई जैसा लगता है। थर्ड पार्टी ऐप आइकन के लिए भी सपोर्ट है। Poco F1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो लिक्विडकूल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है। इसी सेंसर का इस्तेमाल शाओमी के Mi 8 और Mi Mix 2s जैसे फ्लैगशिप फोन में हुआ है। दूसरा 5 मेगापिक्सल का सैमसंग का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है जो एचडीआर और एआई ब्यूटी फीचर से लैस है। फोन में इंफ्रारेड लाइट है जो फेस अनलॉक फीचर में काम आता है। Xiaomi ने बताया कि एआई कैमरे को भारत के लिए ट्यून किया गया है और इसमें सीन रिकग्निशन फीचर भी है। कंपनी ने डायरेक एचडी साउंड सपोर्ट होने की बात की है।

Poco F1 की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। हाइब्रिड सिम स्लॉट की मदद से यूज़र स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी+, वीओेएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। गौर करने वाली बात है कि फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3 को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मिनी कूलर से लेकर स्मार्टवॉच और पावर बैंक तक Amazon सेल में मात्र ₹500 में मिल रहे ये स्मार्ट गैजेट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. मिनी कूलर से लेकर स्मार्टवॉच और पावर बैंक तक Amazon सेल में मात्र ₹500 में मिल रहे ये स्मार्ट गैजेट्स
  2. Amazon Prime Day Sale: OnePlus से लेकर Samsung और Vivo जैसे ₹40000 वाले स्मार्टफोन पर तगड़ी डील
  3. Amazon Prime Day Sale में ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus Pad 2, आज है आखिरी मौका
  4. MG Motor की Windsor EV हुई महंगी, जानें प्राइस में हुई कितनी बढ़ोतरी
  5. 80W पावर आउटपुट वाला Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  6. जब पृथ्वी पर लगातार 20 लाख साल बरसे थे बादल! क्या है कार्नियन इवेंट? जानें
  7. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  8. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  9. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  10. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.