Xiaomi की एक और सेल 19 दिसंबर से, इन प्रोडक्ट पर मिलेगी छूट

Xiaomi 2018 खत्म होने से पहले अपने प्रशंसकों के लिए एक और सेल आयोजित करने वाली है। शाओमी की "No.1 Mi Fan Sale" 19 दिसंबर को शुरू होगी और 21 दिसंबर तक चलेगी।

Xiaomi की एक और सेल 19 दिसंबर से, इन प्रोडक्ट पर मिलेगी छूट
ख़ास बातें
  • सेल में Redmi Y2 की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये होगी
  • Xiaomi Mi A2 सस्ते में बिकेगा
  • Xiaomi के टेलीविजन भी सस्ते में बिकेंगे
विज्ञापन
Xiaomi 2018 खत्म होने से पहले अपने प्रशंसकों के लिए एक और सेल आयोजित करने वाली है। शाओमी की "No.1 Mi Fan Sale" 19 दिसंबर को शुरू होगी और 21 दिसंबर तक चलेगी। इस सेल में Xiaomi Redmi Y2, Mi A2 और Redmi Note 5 Pro समेत कई शाओमी स्मार्टफोन सस्ते में बेचे जाएंगे। इसके अलावा शाओमी के टेलीविज़न और एक्सेसरी भी मी फैन सेल के दौरान डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होंगे। इस सेल के लिए Xiaomi ने Google, MobiKwik और Paytm के साथ साझेदारी की है।

Xiaomi No.1 Mi Fan Sale में Redmi Y2 की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये होगी। याद रहे कि इस हैंडसेट को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। Xiaomi Mi A2 कंपनी का लेटेस्ट एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है। यह 1,000 रुपये की छूट के साथ 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होगा।

इसके अलावा Redmi Note 5 Pro हैंडसेट शाओमी की इस सेल में 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होगा। Xiaomi ने रेडमी वाई2, रेडमी नोट 6 प्रो, Mi A2, Poco F1, Redmi 6, Redmi 6A, Redmi 6 Pro और Redmi Note 5 Pro के लिए पेटीएम के साथ साझेदारी की है। इन हैंडसेट के साथ 300 रुपये कैशबैक मिलेगा।

Xiaomi स्मार्टफोन के अलावा No.1 Mi Fan Sale में कई मी टीवी मॉडल भी सस्ते में उपलब्ध होंगे। Mi TV 4A Pro 49 टेलीविज़न सेट 30,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि Mi TV 4C Pro 32 टेलीविज़न 14,999 रुपये में। Mi TV 4A 43 को सेल में 21,999 रुपये में बेचा जाएगा।

19 दिसंबर को शुरू होने वाली मी फैन सेल में Mi Body Composition Scale को 1,799 रुपये में बेचा जाएगा। इस स्केल को मार्च महीने में 1,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। क्रिसमस को देखते हुए Xiaomi अपने Poco F1, Redmi Note 6 Pro और Redmi Note 5 Pro को लाल रंग में भी उपलब्ध कराएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi No 1 Mi Fan Sale, Xiaomi Mi Fan Sale, Xiaomi
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »