Xiaomi Mix Fold 3 में होगा Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर का दमदार वर्जन! नए लीक में खुलासा

फोन वॉटरड्रॉप हिंज के साथ आने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 जुलाई 2023 19:28 IST
ख़ास बातें
  • इस फोन में 6.56 इंच का कवर डिस्प्ले मिल सकता है।
  • प्राइमरी कैमरा Sony IMX800 सेंसर हो सकता है।
  • इसमें Snapdragon 8 Gen 2 का ओवरक्लॉक्ड वर्जन देखने को मिलने वाला है।

Xiaomi Mix Fold 3 इससे पहले आए Xiaomi Mix Fold 2 (फोटो में) के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में लॉन्च होगा।

Photo Credit: Xiaomi

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का अपना एक अलग कस्टमर बेस है। इसलिए कंपनियां अब फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को भी तवज्जो दे रही हैं जिसमें Samsung, Honor, Xiaomi के अलावा जल्द ही OnePlus का नाम भी जुड़ने वाला है। लेकिन यहां Xiaomi के अपकमिंग फोल्डेबल फोन के बारे में एक नया अपडेट आ रहा है। कंपनी का Xiaomi Mix Fold 3 इन दिनों चर्चा में है। वजह है इसका डिजाइन, जो कि बुक स्टाइल में आने वाला है। हाल ही में लीक किया गया था कि फोन Snapdragon 8 Gen 2 के साथ आएगा। लेकिन लेटेस्ट लीक अब इससे एक कदम आगे की बात कर रहा है। आइए जानते हैं। 

Xiaomi Mix Fold 2 की जगह लेने वाले  Xiaomi Mix Fold 3 के लॉन्च में अभी काफी समय है। लेकिन इसके बारे में लीक्स आने का सिलसिला तेज हो गया है। हाल ही में फोन के बारे में खबर आई थी कि इसमें Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर आएगा। लेकिन अब एक टिप्स्टर ने Weibo पर खुलासा करते हुए कहा है कि इसमें Snapdragon 8 Gen 2 का ओवरक्लॉक्ड वर्जन देखने को मिलने वाला है। यानि कि 3.2GHz फ्रीक्वेंसी की बजाए चिपसेट को 3.36GHz पर क्लॉक किया जाएगा। 

इसके अलावा टिप्स्टर ने एक और महत्वपूर्ण जानकारी यह दी है कि फोन वॉटरड्रॉप हिंज के साथ आने वाला है। जिसका फायदा बताया गया है कि यह मजबूती देने के साथ ही फोन का वजन भी कम रखने में मदद करेगा। Snapdragon 8 Gen 2 के ओवरक्लॉक वर्जन की बात करें तो यह चिपसेट Red Magic 8s Pro में भी देखने को मिलने वाला है। जिसमें कि 16 जीबी रैम और 1TB स्टोरेज होने की बात कही गई है। फोन 4,800mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। 

Xiaomi Mix Fold 3 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अभी तक उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इस फोन में 6.56 इंच का कवर डिस्प्ले मिल सकता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन 8.02 इंच के मेन डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें भी 120Hz का रिफ्रेश रेट बताया गया है। प्राइमरी कैमरा Sony IMX800 सेंसर हो सकता है जो एक पेरिस्कोप जूम लेंस होगा जो कि 10X तक जूम कर सकेगा। इसके अलावा एक टेलीफोटो कैमरा 3.2x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया जा सकता है। साथ ही एक अल्ट्रवाइड लेंस भी देखने को मिल सकता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.02 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

2160x1914 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  2. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  3. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  4. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  5. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  6. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  7. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  8. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  9. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  10. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.