Xiaomi Mix Flip स्कीमैटिक लीक, डिजाइन का खुलासा, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Gen 3 से होगा लैस

Xiaomi Mix Flip में एक बड़े साइज की कवर डिस्प्ले होगी, जो स्क्रीन रोटेशन की सुविधा देगा जो लेफ्ट और राइट हेंड यूजर्स के लिए एडजेस्ट हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 जून 2024 12:25 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mix Flip में एक बड़े साइज की कवर डिस्प्ले होगी।
  • Xiaomi Mix Flip में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है।
  • डिजिटल चैट स्टेशन ने मिक्स फ्लिप का एक स्कीमैटिक शेयर किया है।

Xiaomi Mix Flip में एक बड़े साइज की कवर डिस्प्ले होगी।

Photo Credit: DCS/Weibo

Xiaomi दो फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जिसमें Xiaomi Mix Fold 4 और Mix Flip शामिल हैं। Mix Fold 4 आने वाले महीने यानी कि जुलाई में लॉन्च हो सकता है। यह पहले ही चीन के 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आ चुका है। Mix Flip मार्केट में Mix Fold 4 के साथ आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो सकता है क्योंकि इसे बीते महीने 3C सर्टिफिकेशन पर देखा गया था। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की एक नई लीक से आगामी Mix Flip के बारे में पूरी जानकारी मिली है। यहां हम आपको Xiaomi Mix Flip के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Mix Flip Specifications


टिप्सटर के अनुसार, Xiaomi Mix Flip में एक बड़े साइज की कवर डिस्प्ले होगी, जो स्क्रीन रोटेशन की सुविधा देगा जो लेफ्ट और राइट हेंड यूजर्स के लिए एडजेस्ट हो सकता है। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है, जो वर्तमान में बाजार में सबसे पावरफुल चिपसेट है। यह चिपसेट अन्य फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत का परफॉर्मेंस बढ़ाएगा, जिसमें AI कैपेसिटी काफी एडवांस हैं। Xiaomi Mix Flip का रिलीज शेड्यूल पहले हो गया है, इसलिए यह जल्द उपलब्ध होने की संभावना है। सुझाव है कि यह जुलाई में पेश हो सकता है।

डिजिटल चैट स्टेशन ने मिक्स फ्लिप का एक स्कीमैटिक शेयर किया है। इसकी कवर डिस्प्ले काफी बड़ी है और Honor Magic V Flip की कवर डिस्प्ले की तरह लगभग 4 इंच की हो सकती है। इसके अलावा इसमें ड्यूल रिंग हैं, जिसके टॉप पर एक एलईडी फ्लैश और एक कैमरा है। दूसरी रिंग में दूसरा रियर-फेसिंग कैमरा है। इसके अलावा यह इकलौता फोल्डेबल फोन होगा जिसमें एक्सटरनल ईयरपीस होगा, जिससे इसके फंक्शन में सुधार होगा।

कैमरा सेटअप के मामले में Xiaomi Mix Flip, फोल्डेबल स्मार्टफोन कैटेगरी में एक अलग फोन होगा, जो बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस प्रदान करेगा। पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार, स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 60 मेगापिक्सल का ओमनीविजन OV60A टेलीफोटो कैमरा होगा। हालांकि, इसकी बैटरी साइज के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि यह 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।

 

(Except for the headline, this story has not been edited by NDTV staff and is published from a press release)

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 48 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 200MP कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Rogbid ने लॉन्च किए Rogbid VisionW स्मार्ट ग्लासेस, AI फीचर्स से लैस, ऑफिस में पहनो या आउटडोर! जानें कीमत
  3. Flipkart Sale में आधे दाम पर Acer Gaming Laptop! RTX 3050, Intel i5 और 16GB RAM
  4. Google Pixel Tag भारत में लॉन्च, खोया सामान ढूंढने के आएगा काम, एक आवाज पर बजेगा अलार्म!
  5. फोन की Storage बार-बार हो रही फुल? ये 5 चीजें हटाते ही खाली हो जाएगी जगह
  6. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  9. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.