12GB रैम, फ्लैगशिप Qualcomm प्रोसेसर, Android 12 से लैस होगा Xiaomi Mix 5 स्मार्टफोन!

लिस्टिंग से यह पता चलता है कि फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.00GHz होगी, जो Qualcomm का फ्लैगशिप चिपसेट  8 Gen 1 हो सकता है। इसे Adreno 730 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है।

विज्ञापन
जैसमीन जोस, अपडेटेड: 15 मार्च 2022 21:49 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mix 5 फोन Geekbench पर लिस्ट हुआ है
  • इस साल सितंबर तक लॉन्च होने की उम्मीद
  • नया Xiaomi फोन मॉडल नंबर 2203121C के साथ हुआ है लिस्ट

Xiaomi Mi Mix 5 इस साल अगस्त या सितंबर तक मार्केट में दस्तक दे सकता है

Xiaomi Mix 5 के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए हैं। Xiaomi Mix 4 के इस कथित अपग्रेड मॉडल को बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर देखा गया था। प्लेटफॉर्म ने एक Xiaomi फोन को मॉडल नंबर 2203121C के साथ लिस्ट किया है, जिसके Xiaomi Mix 5 होने का अनुमान है। गीकबेंच लिस्टिंग का कहना है कि फोन में Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट है। लिस्टिंग में Android 12 और 12GB रैम का भी सुझाव दिया गया है। स्मार्टफोन के आधिकारिक लॉन्च के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। शाओमी मिक्स 5 साल की दूसरी छिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Xiaomi Mix 5 चीनी स्मार्टफोन निर्माता के सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स में से एक होगा। जैसा कि पहले बताया गया है कि लॉन्च से पहले मॉडल नंबर 2203121C वाले हैंडसेट की लिस्टिंग Geekbench वेबसाइट पर देखी गई है। इस मॉडल का कोडनेम Thor है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि फोन चीन में Mix 5 Pro के रूप में लॉन्च होगा।
Advertisement

हैंडसेट के सटीक नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन लिस्टिंग से यह पता चलता है कि फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.00GHz होगी, जो Qualcomm का फ्लैगशिप चिपसेट  8 Gen 1 हो सकता है। इसे Adreno 730 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है।

गीकबेंच पर लिस्ट हुए Xiaomi फोन में 12GB रैम है। यह Android 12 पर चलता है। लिस्टिंग से पता चलता है कि कथित Mi Mix 5 को गीकबेंच टेस्टिंग में 1,257 का सिंगल-कोर स्कोर और 3,456 का मल्टी-कोर स्कोर प्राप्त हुआ है।
Advertisement

Xiaomi के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में अधिक जानकारी का खुलासा होना बाकी है। Xiaomi Mi Mix 5 इस साल अगस्त या सितंबर तक बाजार में आ सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.