Xiaomi MIUI 14 लॉन्च : आपका स्‍मार्टफोन हुआ और समझदार! बोलकर स्‍कैन करिए डॉक्‍युमेंट्स, फोटो में लिखा टेक्‍स्‍ट एक क्लिक में आएगा बाहर! जानें सभी नए फीचर्स

MIUI 14 में कई नए AI फीचर शामिल हैं। UI अब इमेज से टेक्स्ट निकाल सकता है। यूजर्स इसे आसानी से पहचाने के लिए गैलरी इमेज पर टेक्स्ट को प्रेस और होल्ड करके रख सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2022 12:25 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने लेटेस्ट कस्टम Android स्किन, MIUI 14 को पेश कर दिया है
  • लेटेस्ट MIUI 14 एक जरूरी विजुअल ओवरहाल से लैस है
  • MIUI 14 की सबसे बड़ी खासियत इसका छोटा साइज होगा

Photo Credit: Unsplash/N.Tho.Duc

Xiaomi ने उसकी लेटेस्ट कस्टम Android स्किन, MIUI 14 को पेश कर दिया है। तकनीकी रूप से आपको यह बात समझने में परेशानी हो सकती है, इसलिए हम बता देते हैं कि शाओमी स्‍मार्टफोन यूजर्स के लिए कंपनी ने नया यूजर इंटरफेस पेश किया है। यह गूगल के Android 13 पर बेस्ड है। इसमें बहुत सारे विजुअल बदलाव, कई नए फीचर्स और बेहतर क्रॉस-डिवाइस सपोर्ट मिलता है। चीनी कंपनी का कहना है कि MIUI 14 का फर्मवेयर साइज MIUI 13 के मुकाबले में कम है। यह बेहतर परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी के लिए एक एडवांस सिस्टम आर्किटेक्चर से लैस है। MIUI 14 में क्या कुछ नया है, आइए जानते हैं।

डिजाइन : MIUI 14 एक विजुअल ओवरहाल से लैस है। कंपनी ने आइकन और ओवरऑल UI में बदलाव किया है। आइकन बड़ा है और उनका साइज कस्टमाइज कर सकते हैं। इसके अलावा नए विजेट फॉर्मेट और होम स्क्रीन फोल्डर भी हैं जो यूजर्स को ज्यादा कस्टमाइजेशन ऑप्शन प्रदान करते हैं।

परफॉर्मेंस : Xiaomi ने MIUI 14 के लॉन्च के दौरान परफॉर्मेंस को लेकर काफी कुछ कहा। सॉफ्टवेयर को लाइट बनाने के लिए कंपनी ने काफी काम किया है। Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 एक नए MIUI फोटॉन इंजन से लैस है जो कि एंड्रॉयड कर्नेल पर काम करता है। यह थर्ड पार्टी डेवलपर्स को आसान और ज्यादा पावर एफिशिएंट ऐप बनाने देता है। सिस्टम मेमोरी फुटप्रिंट्स काफी कम हुए हैं और सिर्फ 8 ऐप्स हैं जिन्हें अनइंस्टॉल नहीं किया जा सकता। शाओमी दावा करती है कि सिस्टम फ्लो में 60% तक सुधार हुआ है। सिर्फ सिस्टम ऐप्स ही नहीं, बल्कि थर्ड पार्टी ऐप्स भी बेहतर परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी देते हैं।

नए फीचर्स: MIUI 14 की सबसे बड़ी खासियत इसका छोटा साइज है। फर्मवेयर का साइज सिर्फ 13.09GB है, जो MIUI के पुराने वर्जन के मुकाबले बहुत कम है। कंपनी ने ऐप क्लीनिंग फीचर भी दिया है जो लो फ्रीक्वेंसी वाले ऐप्‍स को कंप्रेस करेगा और डुप्लिकेट फाइल की सिर्फ एक कॉपी सेव करेगा। सॉफ्टवेयर नए नोटिफिकेशन मैनेजमेंट से लैस है। यूजर्स अब एक स्वाइप में रेजिडेंट नोटिफिकेशन को बंद कर पाएंगे। नए इंस्टॉल हुए ऐप्स को नोटिफिकेशन ऑथराइजेशन की जरूरत पड़ेगी। प्राइवेसी बेहतर हुई है, क्योंकि क्लाउड में यूजर डेटा स्टोर नहीं होगा और सभी एक्शन भी डिवाइस पर ही काम करेंगे।
Advertisement

एआई फीचर्स: MIUI 14 में कई नए AI फीचर शामिल हैं। UI अब इमेज से टेक्स्ट निकाल सकता है। यूजर्स इसे आसानी से पहचाने के लिए गैलरी इमेज पर टेक्स्ट को प्रेस और होल्ड करके रख सकते हैं। यह 8 लैंग्वेज को सपोर्ट करता है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के लिए लाइव कैप्शनिंग फीचर भी दिया गया है। Xiaomi ने Mi AI वॉयस असिस्टेंट में भी काफी बदलाव किए हैं। इसका इस्तेमाल डॉक्युमेंट्स को स्कैन करने, ट्रांसलेट करने और स्पैम कॉल्स को फिल्टर करने के लिए कर सकते हैं। यह वॉयस कमांड के जरिए मुश्किल डेली टास्क आसानी से कर सकता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android Skin, MIUI 14, Xiaomi, Android 13

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.