50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Xiaomi Mijia Glasses पेश, फीचर्स ऐसे हैं बेमिसाल

Xiaomi Mijia Glasses स्मार्टफोन से कनेक्ट हो सकता है और इमेज को तेजी से इम्पोर्ट कर सकता है। ऐसा बताया जाता है कि इसमें बिल्ट-इन Qualcomm Snapdragon 8-कोर इंडीपेंडेंट कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म है।

विज्ञापन
ध्रुव राघव, अपडेटेड: 2 अगस्त 2022 10:25 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mijia Glasses स्मार्टफोन से कनेक्ट हो सकता है।
  • Xiaomi Mijia ग्लासेस कैमरा की कीमत CNY 2,699 यानी करीब 31,500 रुपये है।
  • Xiaomi Mijia Glasses में 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: SparrowNews

Xiaomi Mijia Glasses को चीनी कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। ग्लासेस XiaomiYouPin वेबसाइट पर लिस्टेड हैं और 3 अगस्त से क्राउडफंडिंग के लिए चालू होंगे। ग्लासेस के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। Mijia चश्मे में कथित तौर पर एक 50 मेगापिक्सल क्वाड-बायर फोर-इन-वन वाइड एंगल कैमरा और 8 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है जिसमें स्प्लिट ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) है। मीजिया का वजन करीब 100 ग्राम बताया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, Mijia ग्लासेस 5x ऑप्टिकल जूम और 15x हाइब्रिड जूम प्रदान करता है।

Xiaomi के Mijia ग्लासेस को XiaomiYouPin वेबसाइट पर क्राउडफंडिंग के लिए लिस्ट किया गया है। 3 अगस्त से क्राउडफंडिंग के लिए ग्लासेस उपलब्ध होगा। योग्य ग्राहक सीधे वेबसाइट से Xiaomi Mijia Glasses के लिए रिजर्व कर सकते हैं। लिस्टिंग में Xiaomi Mijia Glasses की कीमत और फीचर्स का जिक्र नहीं है।
 

Xiaomi Mijia Glasses की अनुमानित कीमत


स्पैरोन्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi Mijia ग्लासेस कैमरा की कीमत CNY 2,699 यानी कि करीब 31,500 रुपये है। क्राउडफंडिंग अवधि के लिए ग्लास कैमरा कथित तौर पर CNY 2,499 यानी कि लगभग 29,200 रुपये में उपलब्ध होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि हम कीमत तय के बारे में फिलहाल साफ नहीं हैं।
 

Xiaomi Mijia Glasses Camera के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Xiaomi Mijia Glasses में 50 मेगापिक्सल का क्वाड बायर फोर इन वन वाइड एंगल कैमरा और 8 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। बताया जाता है कि कैमरा स्प्लिट OIS फीचर से लैस है। इसमें 5x ऑप्टिकल जूम और 16x हाइब्रिड जूम देने की बात कही गई है। ऐसा बताया जाता है कि पहनने वाले रियल टाइम वीडियो रिकॉर्ड करते हैं। यह कथित तौर पर बैकट्रैकिंग फंक्शन और सेकंड लेवल रश कैप्चर का सपोर्ट करता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बैकट्रैकिंग फंक्शन शटर को दबाने से 10 सेकंड पहले तक इमेज कंटेंट को बरकरार रख सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi Mijia Glasses स्मार्टफोन से कनेक्ट हो सकता है और इमेज को तेजी से इम्पोर्ट कर सकता है। ऐसा बताया जाता है कि इसमें बिल्ट-इन Qualcomm Snapdragon 8-कोर इंडीपेंडेंट कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ये ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) ग्लास भी हैं। Mijia ग्लासेस कथित तौर पर अंग्रेजी और चीनी के बीच ट्रांसलेट कर सकते हैं। भविष्य में OTA अपडेट के साथ और फीचर आने की बात बताई गई है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Mijia Glasses, Xiaomi Mijia, Quad Bayer Camera
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.