Xiaomi MIJIA Air Purifier 4 MAX लॉन्च, अधिक क्षमताओं के साथ मिलेगी बेहतर हवा

फिल्टर एलिमेंट्स की बात करें तो MIJIA एयर प्यूरीफायर 4 MAX  एक साल तक की लाइफ के साथ हाई क्वालिटी वाले फिल्टर एलिमेंट का इस्तेमाल करता है।

Xiaomi MIJIA Air Purifier 4 MAX लॉन्च, अधिक क्षमताओं के साथ मिलेगी बेहतर हवा
ख़ास बातें
  • एयर प्यूरीफायर इंपोर्टिड सॉलिड-स्टेट फॉर्मलाडेहाइड सेंसर से लैस है।
  • MIJIA एयर प्यूरीफायर 4 MAX को ऑफिशियली चीन में पेश कर दिया है।
  • Xiaomi MIJIA में बिल्ट इन पोरोस इंप्रीग्नेटेड एक्टिवेटेड कार्बन है।
विज्ञापन
Xiaomi ने नए MIJIA एयर प्यूरीफायर 4 MAX को ऑफिशियली चीन में पेश कर दिया है। वर्तमान में वायु प्रदूषण सभी के लिए अहम हो गया है, क्योंकि इससे निजात पाना बहुत ज्यादा जरूरी है। ऐसे में शाओमी की ये डिवाइस ग्राहकों को घरों या ऑफिस में साफ हवा का मजा दे सकती है। यह वर्तमान में 2,799 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 32,614 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ प्री-सेल पर उपलब्ध है।

MIJIA Air Purifier 4 MAX, 99.7 प्रतिशत की रिमूवल रेट के साथ फॉर्मलाडेहाइड को 1 घंटे में 0.01mg/m³ तक कम कर सकता है। इसमें बिल्ट इन पोरोस इंप्रीग्नेटेड एक्टिवेटेड कार्बन है जो फॉर्मलाडेहाइड जैसे खतरनाक प्रदूषकों को मजबूती से रोक सकता है। एयर प्यूरिफायर 4 MAX अलडिहाइड, बेंजीन, अल्केन्स, एरोमैटिक्स, अल्केन्स, हैलोजन, एस्टर, केटोन्स आदि जैसे वीओसी प्रदूषण को हटा सकता है, जो डेकोरेशन प्रक्रिया के दौरान पैदा होते हैं। 1 घंटे में टोल्यूनि हटाने का रेट 97.7 प्रतिशत तक है जबकि टीवीओसी हटाने का रेट 96.3 प्रतिशत तक है।

एयर प्यूरीफायर स्विट्जरलैंड से इंपोर्टिड सॉलिड-स्टेट फॉर्मलाडेहाइड सेंसर से भी लैस है। सॉलिड-स्टेट इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी के बदौलत सेंसर का रेजोल्यूशन 3 दशमलव स्थानों तक है। फॉर्मलाडेहाइड जैसे पदार्थों को हटाने के अलावा, MIJIA एयर प्यूरीफायर 4 MAX में 13333 लीटर प्रति मिनट की गैस मात्रा होती है, जो इनडोर सेकेंड-हैंड स्मोक, तेल के धुएं और धूल के साथ-साथ अन्य प्रदूषक तत्वों को तेजी से साफ कर सकती है। इसमें एक एंटीबैक्टीरियल और एक एंटीवायरल कोटिंग से भी है, जो कई तरह के बैक्टीरिया और दूषित पदार्थों को खत्म कर सकता है। इसके साथ ही, एलर्जीय राइनाइटिस और कंजंशनटिविटीज को कम करने के लिए रैगवीड पराग जैसे एलर्जी को फिल्टर करता है।

फिल्टर एलिमेंट्स की बात करें तो MIJIA एयर प्यूरीफायर 4 MAX  एक साल तक की लाइफ के साथ हाई क्वालिटी वाले फिल्टर एलिमेंट का इस्तेमाल करता है और प्यूरिफायर फिल्टर लाइफ को मैनुअली रीसेट किए बिना ऑटोमैटिकली नए फिल्टर एलिमेंट को पहचान सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi MIJIA Air Purifier 4 MAX, Air Purifier, Xiaomi
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »