Xiaomi Mi Play, Nokia 6.1 Plus और Honor 9N में कौन बेहतर?

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने 24 दिसंबर को Mi Play स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। मी प्ले स्मार्टफोन Nokia 6.1 Plus और Honor 9N हैंडसेट से मुकाबला करेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2018 14:18 IST
ख़ास बातें
  • हीलियो पी35 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ आएगा शाओमी मी प्ले
  • Nokia 6.1 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है
  • Honor 9N में 5.84 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है

Xiaomi Mi Play, Nokia 6.1 Plus और Honor 9N में कौन बेहतर?

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने 24 दिसंबर को Mi Play स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। शाओमी मी प्ले वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच, दो रियर कैमरे और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। Xiaomi Mi Play में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। मी प्ले स्मार्टफोन Nokia 6.1 Plus और Honor 9N हैंडसेट से मुकाबला करेगा। शाओमी के इस स्मार्टफोन को खरीदने पर 12 महीने तक हर महीने फ्री 10 जीबी डेटा दिया जाएगा। आइए अब स्पेसिफिकेशन और कीमत के आधार पर अंतर समझते हैं।
 

Mi Play बनाम Nokia X6 (Nokia 6.1 Plus) बनाम Honor 9N की कीमत

शाओमी मी प्ले की कीमत चीन में 1,099 चीनी युआन (करीब 11,100 रुपये) है। यह 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। स्मार्टफोन ब्लैक, ड्रीम ब्लू और ट्वाइलाइट गोल्ड के साथ ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएगा। चीन में 25 दिसंबर से मी प्ले की बिक्री शाओमी के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू हो चुकी है। Xiaomi ने इस फोन को भारतीय मार्केट में लाने के बारे में अभी कुछ जानकारी नहीं दी है।

हॉनर 9एन के तीन वेरिएंट भारत में लॉन्च किए गए हैं। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। हॉनर 9एन का 4 जीबी रैम  और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसका 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट 17,999 रुपये का है। Honor 9N को फ्लिपकार्ट (Flipkart) और HiHonorStore पर लेवेंडर पर्पल, सेफायर ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और रॉबिन एग ब्लू रंग में बेचा जाता है।

चीनी मार्केट में Nokia X6 की कीमत 1,299 चीनी युआन (तकरीबन 13,800 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 1,499 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाता है। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 18,100 रुपये) है। भारत में नोकिया एक्स6 को Nokia 6.1 Plus के नाम से उतारा गया है। नोकिया 6.1 प्लस की कीमत 15,999 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाता है।
 

Xiaomi Mi Play vs Nokia X6 (Nokia 6.1 Plus) vs Honor 9N के स्पेसिफिकेशन

तीनों ही स्मार्टफोन डुअल-सिम सपोर्ट और एंड्रॉयड ओरियो पर चलते हैं। यादा करा दें कि, नोकिया 6.1 प्लस एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। शाओमी और हॉनर ब्रांड का स्मार्टफोन 5.84 इंच डिस्प्ले तो वहीं Nokia वेरिएंट में 5.8 इंच का डिस्प्ले है। तीनों ही फोन में 1080x2280 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 19:9 आस्पेक्ट रेशियो है। Honor 9N और Nokia 6.1 Plus में नॉच काफी बड़ा है तो वहीं शाओमी मी प्ले में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच देखने को मिलेगा। Xiaomi Mi Play में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर, हॉनर 9एन में हाइसिलिकॉन किरिन 659 चिपसेट तो वहीं नोकिया 6.1 प्लस में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

Xiaomi Mi Play और नोकिया 6.1 प्लस केवल 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। वहीं, ग्राहकों को हॉनर 9एन स्मार्टफोन 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। Xiaomi Mi Play में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है। सेल्फी के लिए शाओमी मी प्ले में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

Nokia X6 उर्फ नोकिया 6.1 प्लस डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं।
Advertisement

Honor 9N में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ जुगलंबदी में मौज़ूद है एफ/2.2 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर। कैमरा फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। इसमें एचडीआर, टाइम लैप्स और बर्स्ट मोड जैसे फीचर दिए गए हैं। फ्रंट पैनल पर ब्यूटी मोड से लैस 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। दोनों ही कैमरे 1080 पिक्सल तक के वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

Nokia 6.1 Plus में 3060 एमएएच की बैटरी है तो वहीं अन्य दोनों हैंडसेट 3,000 एमएएच की बैटरी के साथ आते हैं। नोकिया ब्रांड के इस हैंडसेट में ब्लूटूथ वर्जन 5.0 मिलेगा वहीं अन्य दोनों हैंडसेट ब्लूटूथ वर्जन 4.2 सपोर्ट के साथ आते हैं। तीनों ही मॉडल में माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव है।
 
शाओमी मी प्ले बनाम Honor हॉनर 9एन बनाम नोकिया एक्स6

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
--
डिज़ाइन रेटिंग
--
डिस्प्ले रेटिंग
--
सॉफ्टवेयर रेटिंग
--
परफॉर्मेंस रेटिंग
--
बैटरी लाइफ रेटिंग
--
कैमरा रेटिंग
--
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
--

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.84 इंच5.84 इंच5.80 इंच
प्रोसेसर
मीडियाटेक हीलियो पी35हाइसिलिकॉन किरिन 659क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी4 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी32 जीबी
बैटरी क्षमता
3000 एमएएच3000 एमएएच3060 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 8.1 Oreoएंड्रॉ़यड 8.0एंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन
1080x2280 पिक्सल1080x2280 पिक्सल1080x2280 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.845.845.80
रिज़ॉल्यूशन
1080x2280 पिक्सल1080x2280 पिक्सल1080x2280 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
19:919:9-
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
432432-

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2.36 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
मीडियाटेक हीलियो पी35हाइसिलिकॉन किरिन 659क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
रैम
4 जीबी4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी32 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256256256

कैमरा

रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकस
हांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस-
रियर फ्लैश
हांएलईडीदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 10EMUI 8.0-

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहांहां
यूएसबी टाइप सी
नहीं--
माइक्रो यूएसबी
हांहां-
सिम की संख्या
222
एनएफसी
-नहीं-
Wi-Fi Direct
-हां-
यूएसबी ओटीजी
--हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां-
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहां
जायरोस्कोप
हां-हां
फेस अनलॉक
-हां-

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple मार्च इवेंट में लॉन्च करेगा iPhone 17e, Mac और iPad जैसे 5 नए प्रोडक्ट
  2. Vivo V70 FE होगा अगला 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाला फोन, लॉन्च से पहले लीक हुए फुल स्पेसिफिकेशन्स!
  3. अब AI से पूछे किसने आपको WhatsApp पर ब्लॉक किया है या नहीं
  4. iPhone 17 Pro की अचानक गिरी कीमत, अभी खरीदें अब तक सबसे ज्यादा सस्ता
  5. Realme P4 Lite 4G vs Samsung Galaxy A07 4G vs Tecno Pop 9 5G: जानें 10K में कौन सा है बेस्ट
  6. Motorola Edge 70 Fusion 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ होगा पेश, लिस्टिंग से खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI के जरिए अब चौबीसों घंटे मिलेगी वीजा हेल्प, BLS ने मशीनों में जोड़ा Voicebot
  2. Apple मार्च इवेंट में लॉन्च करेगा iPhone 17e, Mac और iPad जैसे 5 नए प्रोडक्ट
  3. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है iPhone 17e और कम प्राइस वाला MacBook
  4. अब AI से पूछे किसने आपको WhatsApp पर ब्लॉक किया है या नहीं
  5. AI बनाम इंसान पर Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू और OpenAI के CEO आमने-सामने, जानें पूरा मामला
  6. Motorola Edge 70 Fusion 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ होगा पेश, लिस्टिंग से खुलासा
  7. Realme P4 Lite 4G vs Samsung Galaxy A07 4G vs Tecno Pop 9 5G: जानें 10K में कौन सा है बेस्ट
  8. Vivo V70 FE होगा अगला 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाला फोन, लॉन्च से पहले लीक हुए फुल स्पेसिफिकेशन्स!
  9. LG ने लॉन्च की बड़ी बैटरी, Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर वाली Gram 16 (2026) लैपटॉप सीरीज
  10. WhatsApp पर रात में जागे बिना भी कर पाएंगे मैसेज, आ रहा अनोखा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.