शाओमी एमआई नोट 2, एमआई 5एस के बारे में नई जानकारियां आईं सामने

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 जून 2016 13:03 IST
टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी लगातार सुर्खियों में बने रहने का कोई ना कोई बहाना ढूंढ ही लेती है। शाओमी गुरुवार को अपने एमआई बाइक से पर्दा उठाएगी। इस बीच कंपनी के दो हैंडसेट शाओमी एमआई 5एस और शाओमी एमआई नोट 2 के बारे में जानकारियां सामने आई हैं।

सबसे पहले बात शाओमी एमआई 5एस की। कंपनी ने शाओमी एमआई 5 को कुछ ही महीने पहले रिलीज किया था। पता चला है कि कंपनी ने इसके अगले वेरिेएंट पर काम करना शुरू भी कर दिया है। चीन की एक वेबसाइट एमआई ड्राइवर्स के मुताबिक इसे एमआई 5एस के नाम से जाना जाएगा और इसे साल के दूसरी छमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

नाम से साफ है कि नए हैंडसेट में एमआई 5 की तुलना में कोई क्रांतिकारी बदलाव नहीं किया जाएगा। लेकिन इसमें कुछ नया होगा। इसमें प्रेशर-सेंसेटिव डिस्प्ले है। यह कुछ हद तक ऐप्पल के 3डी टच की तरह काम करेगा। दावा किया गया है कि एमआई 5एस में क्वालकॉम के अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया जाएगा और इसके रियर हिस्से पर डुअल-कैमरा सेटअप होगा। इसमें 6 जीबी रैम होने की संभावना है, कम से कम टॉप वेरिएंट में। बाकी सबकुछ एमआई 5 जैसा होगा, डिज़ाइन भी। इसका मतलब है कि एमआई 5एस में 5.15 इंच का 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन का टचस्क्रीन होगा।

एमआई 5एस मात्र एक हैंडसेट नहीं है जिसपर शाओमी काम कर रही है। इसके अलावा साल 2015 में लॉन्च किए गए एमआई नोट फैबलेट के नए वेरिएंट को भी लाने की तैयारी है।
Advertisement

इससे पहले शाओमी एमआई नोट 2 की कीमत और डिस्प्ले को लेकर जानकारी सामने आ चुकी है। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस हैंडसेट को जल्द ही चीन में लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

दावा किया गया है कि इस हैंडसेट के दो नहीं तीन हार्डवेयर वेरिएंट होंगे। स्टेंडर्ड मॉडल में सिंगल प्राइमरी कैमरा और आम क्विक चार्ज़ फंक्शन होगा। दूसरा वर्ज़न डुअल कैमरा सेटअप और सुपर क्विक चार्ज़िंग फ़ीचर के साथ आएगा। और आखिरी वर्ज़न में सैमसंग के एज लाइनअप की तरह कर्व्ड डिस्प्ले होगा।

इसके अलावा कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है। एक बात साफ कर दें कि ये सिर्फ दावे हैं। इन पर पूरी तरह से विश्वास करना गलत होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Smartphone, Xiaomi Mi 5s, Xiaomi Mi Note 2

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.