Xiaomi Mi Mix 3 लॉन्च, चार कैमरों वाले इस फोन में हैं 10 जीबी रैम

Xiaomi ने गुरुवार को एक इवेंट में अपनी मी मिक्स 3 स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया। डिवाइस मैगनेटिक स्लाइडिंग फ्रंट कैमरा, डुअल रियर कैमरा सेटअप, दो सेल्फी सेंसर और वाकई में बिना बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ आता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2018 15:10 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मिक्स 3 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा
  • 6.4 इंच का फुल-एचडी+ ओलेड पैनल है Xiaomi Mi Mix 3 में
  • शाओमी मी मिक्स 3 की कीमत 3,299 चीनी युआन (करीब 34,800 रुपये) से शुरू
Xiaomi ने गुरुवार को एक इवेंट में अपनी मी मिक्स 3 स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया। डिवाइस मैगनेटिक स्लाइडिंग फ्रंट कैमरा, डुअल रियर कैमरा सेटअप, दो सेल्फी सेंसर और वाकई में बिना बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ आता है। Xiaomi Mi Mix 3 में कोई डिस्प्ले नॉच नहीं है और निचले हिस्से पर भी बेज़ल ना के बराबर है। कंपनी ने अलग-अलग किस्म को सेंसर डिस्प्ले के पीछे छिपाए रखा है। इन्हें मैगनेटिक स्लाइडर को एक्टिव करने पर इस्तेमाल में लाया जा सकता है। फोन में तेज़ वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। यह 10 वॉट के वायरलेस चार्जर के साथ आता है। Xiaomi Mi Mix 3 में 10 जीबी तक रैम, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और एआई से लैस 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
 

Xiaomi Mi Mix 3 की कीमत

शाओमी मी मिक्स 3 की कीमत 3,299 चीनी युआन (करीब 34,800 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट बेचा जा रहा है। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 3,599 चीनी युआन (करीब 37,900 रुपये) है। इस हैंडसेट के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3,999 चीनी युआन (करीब 42,100 रुपये) में बेच जाएगा। इस फोन का एक पैलेस म्यूज़ियम स्पेशल एडिशन भी है। इसका डिज़ाइन अनोखा है और यह एक्सेसरी के साथ आता है। 10 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले इस वेरिएंट की कीमत 4,999 चीनी युआन (करीब 52,700 रुपये) है। स्मार्टफोन ऑनिक्स ब्लैक, जेड ग्रीन और सेफायर ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। फिलहाल, Xiaomi ने इस हैंडसेट को भारत में उपलब्ध कराने के बारे में कुछ नहीं बताया है।
Advertisement
 

Xiaomi Mi Mix 3 स्पेसिफिकेशन, फीचर

डुअल-सिम शाओमी मी मिक्स 3 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10  पर चलेगा। इसमें दो नैनो सिम इस्तेमाल किए जा सकेंगे। हैंडसेट में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) ओलेड पैनल है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 93.4 प्रतिशत है। रफ्तार देने के लिए मौज़ूद है स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 10 जीबी तक रैम मिलेंगे।

इस फोन में कुल चार कैमरे हैं। दो फ्रंट कैमरे के साथ दो रियर कैमरे दिए गए हैं। फोन के पिछले हिस्से पर दो 12 मेगापिक्सल के सेंसर हैं। एक वाइड एंगल लेंस है और दूसरा टेलीफोटो लेंस। वाइड एंगल लेंस में सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है जो एफ/1.8 अपर्चर वाला है। टेलीफोटो लेंस में  सैमसंग एस5के3एम3+ सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है। अन्य फीचर में डुअल-एलईडी फ्लैश, ओआईएस, ऑप्टिकल ज़ूम, एआई बैकग्राउंड म्यूजिक, 960 फ्रेम प्रति सेकेंड स्लो मोशन, एआई सीन डिटेक्शन, एआई बोकेह, एआई स्टूडियो और एआई सीन डिटेक्शन शामिल हैं। फ्रंट पैनल पर एक 24 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। ये सेल्फी लाइट सपोर्ट के साथ आते हैं। फ्रंट कैमरे में एआई से लैस ब्यूटीफिकेशन और बोकेह इफेक्ट फीचर हैं।
Advertisement

स्मार्टफोन में रियर पर फिंगरप्रिेंट सेंसर है। बैटरी 3850 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी डुअल-बैंड, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3850 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  5. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  8. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  9. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.