Xiaomi Mi MIX 2S में होगा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर: रिपोर्ट

शाओमी ने पिछले साल अपना मी मिक्स 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। और इस फोन में दिए गए बेज़ल लेस डिज़ाइन के चलते फोन काफी सुर्खियों में रहा। अब कंपनी मी मिक्स 2 का अपग्रेड वेरिएंट लॉन्च करने को तैयार है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 30 जनवरी 2018 10:45 IST
शाओमी ने पिछले साल अपना मी मिक्स 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। और इस फोन में दिए गए बेज़ल लेस डिज़ाइन के चलते फोन काफी सुर्खियों में रहा। अब कंपनी मी मिक्स 2 का अपग्रेड वेरिएंट लॉन्च करने को तैयार है। ख़बरें हैं कि नया Xiaomi Mi MIX 2S पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया जाएगा।

बता दें कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर को ख़ासतौर पर कैमरा व एआई फ़ीचर के लिए बनाया गया है। चीनी ब्लॉग IT168 के मुताबिक, शाओमी अगले महीने स्पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (एमडब्ल्यूसी 2018) में अपना नया मी मिक्स 2एस लॉन्च कर सकती है। स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के अलावा, मी मिक्स 2एक्स में ज़्यादा बेहतर कैमरा भी दिया जाएगा। इससे पहले भी ख़बर आई थी कि कंपनी एमडब्ल्यूसी 2018 में मी7 की जगह मी मिक्स 2एस स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है, जिसके 100 फीसदी पतले बेजल वाले डिस्प्ले के साथ आने के कयास लगाए जा रहे हैं।
Advertisement

इससे पहले नवंबर में मी मिक्स 2एस स्मार्टफोन की एक तस्वीर लीक हुई थी। लीक हुई तस्वीरों से खुलासा होता है कि अगला मी मिक्स स्मार्टफोन कंपनी की इस सीरीज़ की ख़ासियत बेज़ल लेस डिस्प्ले को बरक़रार रखेगा। हालांकि, ऊपर से आईफोन X की तरह दिख रहा डिवाइस थोड़ा अजीब लगता है। लीक तस्वीरों से संकेत मिलते हैं कि कथित Mi MIX 2s में ऊपर की तरफ़ सेंसर, ईयरपीस और फ्रंट कैमरा होंगे।

चूंकि अभी ये जानकारियां लीक और ख़बरों पर आधारित हैं। इसलिए पाठकों को हमारी सलाह है कि शाओमी मी मिक्स 2एस के बारे में कंपनी द्वारा किसी भी आधिकारिक जानकारी मिलने तक इंतज़ार करें।
Advertisement

चीनी स्मार्टफोन निर्माता का प्रीमियम बेज़ल-लेस स्मार्टफोन शाओमी मी मिक्स 2 अभी भारत सहित कई दूसरे बाज़ारों में खरीदने के लिए उपलब्ध है। शाओमी मी मिक्स 2 की कीमत भारत में 35,999 रुपये है। शाओमी मी मिक्स 2 की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया 5.99 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है (1080x2160 पिक्सल्स) जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। स्क्रीन की डेनसिटी 403 पीपीआई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. इस दिवाली लेना चाहते हैं बिग-स्क्रीन का मजा? BenQ के CEO ने बताया इस कीमत पर मिलेगा एक अच्छा Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.