Xiaomi Mi MIX 2 की पहली सेल आज, ये हैं ऑफर

बेहद ही पतले बेज़ल वाले शाओमी मी मिक्स 2 की बिक्री मंगलवार को पहली बार होगी। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी का यह हैंडसेट मंगलवार को फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर बेचा जाएगा। सेल का आगाज़ दोपहर 12 बजे होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2017 09:31 IST
ख़ास बातें
  • यह हैंडसेट मंगलवार को फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर बेचा जाएगा
  • कंपनी ने इसे प्रिव्यू सेल का नाम दिया है
  • आम तौर पर इसे नवंबर के पहले हफ्ते में उपलब्ध कराया जाएगा
बेहद ही पतले बेज़ल वाले शाओमी मी मिक्स 2 की बिक्री मंगलवार को पहली बार होगी। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी का यह हैंडसेट मंगलवार को फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर बेचा जाएगा। सेल का आगाज़ दोपहर 12 बजे होगा। कंपनी ने इसे प्रिव्यू सेल का नाम दिया है। आम तौर पर इसे नवंबर के पहले हफ्ते में उपलब्ध कराया जाएगा। याद दिला दें कि इस स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते ही भारत में लॉन्च किया गया था। सेरामिक बॉडी और 8 जीबी रैम वाले शाओमी मी मिक्स 2 के स्पेशल एडिशन को भारत में नहीं लाया गया है।
 

Xiaomi Mi MIX 2 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

शाओमी मी मिक्स 2 की भारत में कीमत 35,999 रुपये है। इस कीमत में हैंडसेट की सीधी भिड़ंत OnePlus 5, Nokia 8 और LG G6 से होगी। फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर शाओमी की ओर से बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प दिया गया है। फ्लिपकार्ट पर ग्राहक इस हैंडसेट की कीमत का भुगतान एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से करते हैं तो उन्हें 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। मी डॉट कॉम पर कंपनी हंगामा म्यूजिक का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दे रही है।
Advertisement


Xiaomi Mi MIX 2 के फीचर

Xiaomi Mi Mix 2 में शाओमी मी मिक्स की तुलना में छोटी बॉडी है। पुराना वेरिएंट 6.4 डिस्प्ले वाला था जबकि मी मिक्स 2 को 5.99 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। स्मार्टफोन सुपर ब्लैक रंग में मिलेगा। इसमें फ्रंट और रियर कैमरे पर सुपर ब्लैक लेंस कोटिंग ही मौज़ूद है। स्मार्टफोन के फ्रेम बनाने में 7 सीरीज़ एल्यूमीनियम का इस्तेमाल हुआ है। मी मिक्स 2 का फ्रंट कैमरा फेसियल रिकग्निशन तकनीक से लैस है।
Advertisement
 

Xiaomi Mi MIX 2 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Xiaomi Mi MIX 2 में 5.99 इंच का क्वाडएचडी (1440x2880 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले है। इसमें स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। रियर पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स386 सेंसर मौज़ूद है। यह चार एक्सिस वाले ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जो फेश्यिल रिकॉग्निशन के साथ आता है।

स्टोरेज बढ़ाई नहीं जा सकती। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ब्लूटूथ वी5.0 और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं।
Advertisement

Xiaomi Mi MIX 2 का डाइमेंशन 151.8x75.5x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम। बैटरी 3400 एमएएच की है। आपको एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और अल्ट्रासॉनिक प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलेंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Head-turning design
  • Good display and performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Disappointing cameras
  • Awkward placement of selfie camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  4. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  5. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  6. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  7. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  8. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  2. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.