Xiaomi Mi CC9, Mi CC9e, Mi CC9e Meitu Custom Edition 2 जुलाई को होने वाले हैं लॉन्च: हमें यह है पता...

Xiaomi Mi CC9, Mi CC9e, Mi CC9e Meitu Custom Edition: शाओमी अगले महीने 2 जुलाई को मी सीसी9, मी सीसी9ई, मी सीसी9ई मेतू कस्टम एडिशन से पर्दा उठाने वाली है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 जून 2019 17:39 IST
ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आएगा Xiaomi Mi CC9
  • Mi CC9 और Mi CC9e के कई वेरिएंट मार्केट में उतारे जाएंगे
  • Mi CC9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा

Xiaomi Mi CC9, Mi CC9e, Mi CC9e Meitu Custom Edition 2 जुलाई को होने वाले हैं लॉन्च: हमें यह है पता...

Xiaomi अगले महीने 2 जुलाई को Mi CC9, Mi CC9e और Mi CC9 Meitu Custom एडिशन से चीन में आयोजित इवेंट के दौरान पर्दा उठाने वाली है। ‘CC' सीरीज़ के फोन मुख्य रूप से युवा-ग्राहकों को ध्यान में रखकर उतारे जाएंगे। नए फोन 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और कलरफुल ग्रेडिएंट बैक पैनल के साथ उतारे जाएंगे। Mi CC9, Mi CC9e और Mi CC9 मेतू कस्टम एडिशन के बारे में अब तक कई लीक सामने आ चुके हैं, इसके अलावा कंपनी भी कुछ चीजों को कंफर्म कर चुकी है। आइए अगले सप्ताह आधिकारिक लॉन्च से पहले तीनों Xiaomi Mi CC9 फोन के बारे में जानते हैं। Xiaomi ‘CC' इवेंट 2 जुलाई को भारतीय समयानुसार 4.30 बजे शुरू होगा।
 

Xiaomi Mi CC9, Mi CC9e, Mi CC9 Meitu Custom Edition की कीमत (संभावित)

मी सीसी9 के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,599 चीनी युआन (करीब 26,200 रुपये) होगी, जबकि 8 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट का दाम 2,799 चीनी युआन (करीब 28,200 रुपये) होगा। इस फोन का 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3,099 चीनी युआन (करीब 31,300 रुपये) में बेचा जा सकता है। दूसरी तरफ, Mi CC9e के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का दाम 1,599 चीनी युआन (करीब 16,100 रुपये) होगा। इस फोन के 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट क्रमशः 1,899 चीनी युआन (करीब 19,200 रुपये) और 2,199 चीनी युआन (करीब 22,200 रुपये) में बेचे जाएंगे।
Advertisement
 


Mi CC9 Meitu Custom Edition की कीमत के बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। यह कंफर्म है कि फोन के व्हाइट और डार्क ब्लू कलर वेरिएंट होंगे। लॉन्च के समय अधिक विकल्पों की घोषणा भी हो सकती है।
Advertisement
 

Xiaomi Mi CC9 स्पेसिफिकेशन, डिज़ाइन, रिटेल बॉक्स (संभावित)

शाओमी सीसी के प्रोडक्ट मैनेजनर लाउ वी ने हाल ही में Weibo पर Mi CC9 के रिटेल बॉक्स को साझा किया। बॉक्स का डिज़ाइन बेहद ही सिंपल है। आगे की तरफ रंगीन ‘CC' के लोगो ने जगह ली है। Mi CC9 को हाल ही में टीना पर लिस्ट किया गया था जिससे इस बात का संकेत मिला है कि फोन में वाटरड्रॉप नॉच हो सकता है।

टीज़र में Xiaomi पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप व इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इसके अलावा 48 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स586 सेंसर, 8 जीबी रैम, 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और सुपर नाइट सीन मोड दिया जाएगा। टीना लिस्टिंग के अनुसार, Mi CC9 एंड्रॉयड पाई पर चलेगा और इसमें 6.39 इंच का (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले और 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है।
Advertisement
 


जानकारी मिली थी कि मी सीसी9 हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके कई वेरिएंट हों सकते हैं जैसे- 4 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 256 जीबी। Mi CC9 को 3,940 एमएएच की बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है और इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement

अन्य लीक स्पेसिफिकेशन इस ओर इशारा कर रहे हैं कि इसमें 27 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा। फोन को इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, आईआर ब्लास्टर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और हाइ-रेज़ ऑडियो सपोर्ट के साथ लिस्ट किया गया है।
 

Xiaomi Mi CC9e स्पेसिफिकेशन, डिज़ाइन, रिटेल बॉक्स (संभावित)

टीना लिस्टिंग के अनुसार, यह हैंडसेट भी वाटरड्रॉप नॉच और तीन रियर कैमरे से लैस हो सकता है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो टीना लिस्टिंग इस बात का संकेत दे रही है कि Mi CC9e में 6.08 इंच का डिस्प्ले और 3,940 एमएएच की बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 153.47x71.85x8.47 मिलीमीटर है।
Advertisement
 

Xiaomi Mi CC9e में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे
Photo Credit: TEENA

अन्य लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Mi CC9e में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX583 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा।
 

Xiaomi Mi CC9 Meitu Custom Edition स्पेसिफिकेशन, डिज़ाइन, रिटेल बॉक्स (संभावित)

Mi CC9 का तीसरा वेरिएंट मेतू कस्टम एडिशन होगा। हाल ही में  CC9 Meitu Custom Edition के रिटेल बॉक्स की तस्वीर भी साझा की गई थी। नए वेरिएंट का बॉक्स स्काई ब्लू रंग का है और यह Mi CC9 के सफेद बॉक्स से काफी बड़ा भी है। फोन को हाल ही में टीना पर भी लिस्ट किया गया था। इस वेरिएंट में भी वाटरड्रॉप नॉच, तीन रियर कैमरे और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
 

Xiaomi Mi CC9 Meitu Custom Edition में हो सकता है इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर
Photo Credit: TEENA

टीना लिस्टिंग के अनुसार, Mi CC9 Meitu कस्टम एडिशन में 6.39 इंच (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले, 4 जीबी / 6 जीबी/ 8 जीबी रैम विकल्प, 64 जीबी/ 128 जीबी/ 256 जीबी स्टोरेज विकल्प हो सकते हैं। फोन में जान फूंकने के लिए 3,940 एमएएच की बैटरी हो सकती है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 156.8x74.5x8.67 मिलीमीटर हो सकती है। टीना पर अन्य स्पेसिफिकेशन लिस्ट नहीं किए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.08 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  2. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  4. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  2. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  3. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  5. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  6. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  8. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  9. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  10. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.