Xiaomi Mi A2 को मिला यह खास अपडेट

शाओमी मी ए2 के लिए कंपनी ने अगस्त 2018 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच जारी कर दिया है। नया अपडेट इंस्टॉल होने के बाद Xiaomi Mi A2 60 फ्रेम प्रति सेकंड (1080p) पर फुल एचडी वीडियो रिकॉर्ड करेगा।

Xiaomi Mi A2 को मिला यह खास अपडेट
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi A2 को मिला 2018 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच
  • शाओमी मी ए2 की भारत में कीमत 16,999 रुपये से शुरू होगी
  • Mi A2 करेगा 60 फ्रेम प्रति सेकंड पर फुल एचडी वीडियो रिकॉर्ड
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi ने कुछ समय पहले भारत में Mi A2 को लॉन्च किया है। शाओमी मी ए2 के लिए कंपनी ने अगस्त 2018 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच जारी कर दिया है। Xiaomi Mi A2 के रियर कैमरा को भी अपग्रेड किया गया है। नया अपडेट इंस्टॉल होने के बाद शाओमी मी ए2 60 फ्रेम प्रति सेकंड (1080p) पर फुल एचडी वीडियो रिकॉर्ड करेगा। बता दें कि अपडेट से पहले Mi A2 30 फ्रेम प्रति सेकंड पर फुल एचडी वीडियो रिकॉर्ड करता है। हैंडसेट में इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन भी मौजूद है। भारत में Mi A2 की बिक्री शुरू होते ही Xiaomi ने हैंडसेट के लिए नया सिस्टम अपडेट जारी कर दिया है। गुरुवार दोपहर 12 बजे मी ए2 की पहली सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon, शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com, Mi Home और Mi पार्टनर स्टोर पर हुई। कैमरा फीचर्स के अलावा नए अपडेट में अगस्त का सिक्योरिटी पैच भी शामिल है।

फोटोग्राफी के लिए Mi A2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का है, जिसका अर्पचर एफ /1.75 है। दूसरा 20 मेगापिक्सल का आईएमएक्स 376 सेंसर है, जिसका अर्पचर एफ/1.75 है। बता दें कि Mi A2 के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट का साइज 380 एमबी है, जिसका बिल्ड नंबर OPM1.171019.011.V9.6.10.0.ODIMIFE है। कंपनी Xiaomi मी ए2 के नए अपडेट को रोल आउट कर रही है। अपने स्मार्टफोन में नया अपडेट चेक करने के लिए सबसे पहले सिस्टम सेटिंग में जाएं। चेक फॉर अपडेट पर क्लिक करें। Xiaomi Mi A2 की भारत में कीमत 16,999 रुपये है। इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। हैंडसेट ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग में बेचा जाएगा।
 
xiaomi
 

Xiaomi Mi A2 स्पेसिफिकेशन

नए Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। डुअल-सिम शाओमी मी ए2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। यह हैंडसेट 4 जीबी और 6 जीबी दो रैम वेरिएंट में आएगा।


इस स्मार्टफोन की अहम खासियत कैमरे हैं। बेहतर फोटोग्राफी के लिए ये आर्टफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आते हैं। Mi A2 में एआई से लैस 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह एफ/1.75 अपर्चर, फिक्स्ड फोकल लेंथ और सॉफ्ट एलईडी फ्लैश से लैस है। पिछले हिस्से पर एआई डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा सेटअप फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है।

फोन के पिछले और अगले हिस्से पर मौज़ूद कैमरे एआई सीन रिकग्निशन के साथ आते हैं ताकि फोटो बेहतर कलर के साथ आएं। इसके अलावा फ्रंट और रियर कैमरे एआई पोर्ट्रेट मोड से लैस हैं। इसके अलावा ब्यूटी 4.0 जैसे फीचर दिए गए हैं। हैंडसेट में फेस अनलॉक फीचर है और फिंगरप्रिंट सेंसर भी पिछले हिस्से पर मौज़ूद है।

स्मार्टफोन की बैटरी 3000 एमएएच की है। यह क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है। शाओमी मी ए2 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, वाई-फाई डायरेक्ट, मीराकास्ट, ब्लूटूथ 5.0, आईआर एमीटर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बता दें कि इस बार फोन में कोई 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.7x75.4x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value-for-money
  • Good camera performance
  • कमियां
  • Below-average battery life
  • Non-expandable storage
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »