Xiaomi Mi A2 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन आए सामने

पिछले कुछ महीनों में Xiaomi Mi A2 के बारे में जानकारियां लीक हो चुकी हैं। दरअसल, यह फोन Xiaomi Mi 6X का एंड्रॉयड वन वर्ज़न होगा। शाओमी मी ए2 को जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 19 जून 2018 14:01 IST
ख़ास बातें
  • मी ए2 स्विटरज़रलैंड की इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल पोर्टल पर लिस्ट
  • लिस्टिंग के मुताबिक, Xiaomi Mi A2 के ब्लैक, ब्लू और गोल्ड वेरिएंट होंगे
  • डिजाइन बहुत हद तक Xiaomi Mi 6X जैसा होगा
पिछले कुछ महीनों में Xiaomi Mi A2 के बारे में जानकारियां लीक हो चुकी हैं। दरअसल, यह फोन Xiaomi Mi 6X का एंड्रॉयड वन वर्ज़न होगा। शाओमी मी ए2 को जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अब इस स्मार्टफोन को स्विटरज़रलैंड की इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल पोर्टल पर लिस्ट कर दिया गया जिसके बाद फोन के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। इस स्मार्टफोन का डिजाइन बहुत हद तक हाल ही में लॉन्च किए गए शाओमी मी 6एक्स जैसा होगा। वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, Xiaomi Mi A2 के ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग वेरिएंट होंगे।

स्विटज़रलैंड की वेबसाइट Digitec की लिस्टिंग के मुताबिक, इस स्मार्टफोन के 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 19,800 रुपये होगी। 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को करीब 22,500 रुपये और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को करीब 25,200 रुपये में बेचा जाएगा।
 

Xiaomi Mi A2 के कथित स्पेसिफिकेशन

डिजिटेक की लिस्टिंग के मुताबिक, Xiaomi Mi A2 एंड्रॉयड वन पर चलेगा। इसमें मी 6एक्स की तरह 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद होंगे 4 जीबी रैम। लिस्टिंग में 32 जीबी स्टोरेज का भी ज़िक्र है।

अब बात कैमरा सेटअप की। शाओमी मी ए2 में पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोज़ीशन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा। वहीं, फ्रंट पैनल पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में जान फूंकने का काम करेगी 3010 एमएएच की बैटरी। यह क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value-for-money
  • Good camera performance
  • Bad
  • Below-average battery life
  • Non-expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.