Xiaomi Mi 9 में 48 मेगापिक्सल कैमरा होने का दावा, कीमत भी लीक

Xiaomi Mi 8 स्मार्टफोन के अपग्रेड Xiaomi Mi 9 के बारे में जानकारी सामने आई है। पहले ही पता चला था कि शाओमी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आएगा।

Xiaomi Mi 9 में 48 मेगापिक्सल कैमरा होने का दावा, कीमत भी लीक
ख़ास बातें
  • शाओमी मी 9 एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा शाओमी मी 9
  • शाओमी मी 9 में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिए जाने का दावा
विज्ञापन
Xiaomi Mi 8 स्मार्टफोन के अपग्रेड Xiaomi Mi 9 के बारे में जानकारी सामने आई है। पहले ही पता चला था कि शाओमी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आएगा। अब Xiaomi Mi 9 के बारे में नई जानकारियां सामने आई हैं। स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 सेंसर, 32 वॉट फास्ट चार्जिंग, 24 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, 6.4 इंच डिस्प्ले, मीयूआई 9 सॉफ्टवेयर और 3,500 एमएएच बैटरी है। इस फोन की कीमत भी लीक हुई है।

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर Xiaomi Mi 9 के बारे में जानकारी दी गई है। इस फोन की कीमत के साथ स्पेसिफिकेशन को लेकर दावा किया गया है। इस पोस्ट में दावा किया गया है कि Xiaomi Mi 9 को चीनी मार्केट में मार्च में लॉन्च किया जाएगा। इस मार्केट में हैंडसेट की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,400 रुपये) है। किसी दूसरे फोन की तस्वीरें इस्तेमाल करते हुए बताया गया है कि शाओमी मी 9 में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले, निचले हिस्से पर बेहद ही कम चिन और पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह स्मार्टफोन इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शाओमी मी 9 एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो होगा। यह स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आएगा। रैम 6 जीबी होंगे और स्टोरेज 128 जीबी। वैसे, ज्यादा प्रीमियम वर्ज़न भी होने की उम्मीद है।

कैमरे की बात करें तो नई जानकारी Xiaomi Mi 9 से संबंधित पुराने दावे से मेल खाता है। यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा- 48 मेगापिक्सल Sony ImX586 सेंसर, 12 मेगापिक्सल सेंसर और 3डी टीओएफ सेंसर। सेल्फी के लिए फोन में 24 मेगापिक्सल का Sony IMX576 सेंसर दिया जाएगा। हैंडसेट की बैटरी 3,500 एमएएच की होगी और यह 32 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसका डाइमेंशन 155x75x7.6 मिलीमीटर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »