Xiaomi Mi 8 Lite के नए वेरिएंट में होगी 128 जीबी स्टोरेज, 16 नवंबर को उठेगा पर्दा

Xiaomi अब जल्द मी 8 लाइट का एक नया वेरिएंट चीन में उतारने वाली है। Xiaomi Mi 8 Lite के स्पेसिफिकेशन क्या है आइए जानते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 नवंबर 2018 17:03 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 8 Lite का शुरुआती दाम 1,399 चीनी युआन है
  • Xiaomi Mi 8 Lite को मिलेगा नया 4 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट
  • 24 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है शाओमी मी 8 लाइट

Xiaomi Mi 8 Lite के नए वेरिएंट में होगी 128 जीबी स्टोरेज

Xiaomi Mi 8 Lite को चीन में Mi 8 Youth Edition के नाम से लॉन्च किया गया था। Xiaomi अब जल्द मी 8 लाइट का एक नया वेरिएंट चीन में उतारने वाली है। Mi 8 Lite ऊर्फ Mi 8 Youth Edition का नया 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस वेरिएंट 16 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि चीन में पहले से तीन मॉडल उपलब्ध हैं जो 4 जीबी रैम/64 जीबी, 6 जीबी रैम/64 जीबी और 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं।

चीनी साइट Weibo पर मौजूद Xiaomi के आधिकारिक अकाउंट ने कंफर्म किया है कि Mi 8 Lite का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को चीन में 16 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी कंपनी ने कीमत का खुलासा नहीं किया है। याद करा दें कि मी 8 लाइट को चीन में सितंबर में लॉन्च किया गया था। इसके 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,399 चीनी युआन (लगभग 14,600 रुपये) है। वहीं, 6 जीबी रैम/64 जीबी मॉडल का दाम 1,699 चीनी युआन (लगभग 17,700 रुपये) और 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (लगभग 20,900 रुपये) है। चीन के बाद जल्द Mi 8 Lite को ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement
 

Photo Credit: Weibo/ Xiaomishouji

Xiaomi Mi 8 Lite स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वाला Xiaomi Mi 8 Youth Edition में 6.26 इंच फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) एलसीडी पैनल के साथ ऊपरी हिस्से पर नॉच होगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर एआईई के साथ 6 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करे के लिए 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।

अब बात कैमरा की। फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे होंगे। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए 24 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स576 फ्रंट कैमरा हो सकता है। सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया जा सकता है। Mi 8 Lite में जान फूंकने के लिए 3,350एमएएच बैटरी रहेगी जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी से लैस होगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

3350 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  2. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  3. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  4. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  7. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  8. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  9. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  10. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.