शाओमी मी 5एस की कथित तस्वीरें लीक, 29 सितंबर से बिक्री हो सकती है शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 सितंबर 2016 13:01 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी 5एस का प्लस वेरिएंट भी हो सकता है लॉन्च
  • शाओमी मी 5एस की बिक्री 29 सितंबर से शुरू होने का पता चला
  • शाओमी 27 सितंबर को चीन में एक इवेंट आयोजित कर रही है
शाओमी के आने वाले कथित मी 5एस स्मार्टफोन की कई तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं। इन तस्वीरों से इस स्मार्टफोन के डिज़ाइन के साथ-साथ उपलब्धता का भी खुलासा हुआ है। अब शाओमी के मी 5एस के एक और वेरिएंट का पता चला चला है और इसे मी 5एस प्लस कहा जा रहा है। शाओमी के आने वाले इन कथित स्मार्टफोन की तस्वीरें ऑलाइन लीक हुई हैं जिनमें इन स्मार्टफोन को हर तरफ से देखा जा सकता है।
 

व्हाइट कलर वेरिएंट वाले शाओमी मी 5एस की कथित लीक तस्वीर में आईफोन की तरह एक होम बटन साफतौर पर देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि इस होम बटन में ही क्वालकॉम का अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। एक दूसरी तस्वीर में इस फोन का ब्लैक कलर वेरिएंट देखा जा सकता है जिसका डिज़ाइन भी व्हाइट कलर वेरिएंट जैसा ही है।
 

एक दूसरी लीक तस्वीर में मी 5एस के प्लस वेरिएंट का भी पता चला है। मी 5एस प्लस में 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज हो सकती है। इसके अलावा प्लस वेरिएंट में एक डुअल रियर कैमरा भी दिया जा सकता है।
 

इसके अलावा एक और लीक में शाओमी द्वारा इस स्मार्टफोन का एक प्रमोशनल पोस्टर जारी करने की जानकारी भी सामने आई है। इस प्रमोशनल पोस्टर से मी 5एस से खुलासा होता है कि इस फोन की बिक्री लॉन्च होने के दो दिन बाद 29 सितंबर से शुरू हो सकती है। हाल ही में शाओमी ने एक टीज़र जारी कर 27 सितंबर को चीन में एक इवेंट आयोजित करने की जानकारी दी थी। इस इवेंट में शाओमी 'एस' नाम के साथ कुछ डिवाइस लॉन्च कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.