शाओमी एमआई 5 भारत सहित 6 देशों में सबसे पहले होगा उपलब्ध

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 मार्च 2016 11:55 IST
शाओमी ने बुधवार को चीन के बीजिंग में आयोजित एक लॉन्च इवेंट में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 5 लॉन्च कर दिया। चीनी कंपनी ने बर्सिलोना में चल रहे ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी में भी कुछ चुनिंदा पत्रकारों के लिए इसका मीडिया प्रिव्यू भी किया। एमडब्ल्यूसी 2016 में शाओमी ने आधिकारिक तौर पर पहली बार स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च किया। उम्मीद थी कि शाओमी ट्रेड शो में नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 5 को यूरोप और अमेरिका सहित पश्चिमी बाजारों में इसके उपलब्ध होने की घोषणा भी करेगी।

(यह भी पढ़ें: शाओमी एमआई 5 में है सेरेमिक बॉडी, फिंगरप्रिंट स्कैनर: जानें टॉप 5 फीचर )
Advertisement

अब चीनी कंपनी शाओमी ने इन अनुमानों को खारिज करते हुए पुष्टि की है कि एमआई 5 कंपनी के दूसरे प्रमुख बाजारों (कोर मार्केट) में सबसे पहले लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट ह्यूगो बारा ने Verge को दिए एक वीडियो इंटरव्यू में कहा कि अभी इस बारे में कोई भी बयान देना जल्दबाजी होगा।

(शाओमी का नया स्मार्टफोन शाओमी एमआई 5 दिखने में है ऐसा, देखें पहली झलक)

कंपनी के इस बयान से पूरी तरह से साफ हो गया है कि शाओमी भारत समेत ब्राजील, चीन, मलेशिया, इंडोनेशिया और फिलीपींस के बाजारों में इस स्मार्टफोन को सबसे पहले उपलब्ध कराएगी। बारा ने इशारा किया कि कंपनी अपनी बाजार बढ़ाना चाहती है लेकिन फिलहाल उसका ध्यान पूरी तरह से इन बड़े बाजारों पर है।
Advertisement

इसके अलावा कंपनी के फोरम पर भी एमआई 5 के लिए 18 एलटीई बैंड ( 1 / 2 / 3 / 4 / 5 / 7 / 8 / 12 / 13 / 17 / 18 / 19 / 20 / 25 / 26 / 27 / 28 / 29 बैंड) सपोर्ट करने की पुष्टि की गई है। इसमें कहा गया कि अभी यह निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता कि एमआई5 38 / 39 / 40 / 41 बैंड को सपोर्ट करेगा या नहीं। आपको बता दें कि भारतीय नेटवर्क ऑपरेटर फिलहाल भारत में बैंड 3 और 40 के जरिये 4जी सर्विस प्रदान कर रहे हैं।

(यह भी पढ़ें: शाओमी एमआई5 में है 16 मेगापिक्सल का कैमरा, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन)
Advertisement

दो नैनो डु्अल सिम सपोर्ट के साथ इसमें (1080x1920 पिक्सल) 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की डेनसिटी 428 पीपीआई है। एड्रेनो 530 जीपीयू के साथ क्वालकॉम  स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। फोन में फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और सोनी आईएमएक्स298 कैमरा सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल है। रियर कैमरा में भी 4एक्सिस ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) और सैफायर ग्लास, प्रोटेक्शन लेंस है। स्मार्टफोन 4के वीडियो रिकॉर्डिग को सपोर्ट करता है। फोन में 2 माइक्रोन पिक्सल के साथ 4 अल्ट्रापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरा में एफ/2.0 अपर्चर है।
Advertisement

(शाओमी एमआई5 स्मार्टफोन की तस्वीरें देखें)

फोन का डाइमेंशन 144.5x69.2x7.25 मिलीमीटर और वजन 129 ग्राम है। एमआई5 में 3000 एमएएच की बैटरी है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक को सपोर्ट करता है। फोन में टाइप-सी यूएसबी पोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एसी, ब्लूटूथ 4.2, ग्लोनास और एनएफसी मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  2. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  4. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  6. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  7. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  8. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  9. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.