शाओमी एमआई 5 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में यह है पता

शाओमी एमआई 5 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में यह है पता
विज्ञापन
शाओमी ने हाल ही में खुलासा किया था कि वह अपने फ्लगैशिप स्मार्टफोन एमआई 5 को चीन में 24 फरवरी को लॉन्च करेगी। कंपनी के आखिरी फ्लैगशिप स्मार्टफोन शाओमी एमआई 4 को जुलाई 2014 में लॉन्च किया गया था। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि कंपनी ने नए हैंडसेट को पेश करने में बहुत वक्त लिया। इस दौरान शाओमी के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर कयासों और अफवाहों का बाजार भी गर्म रहा है। इन रिपोर्ट के आधार पर हम शाओमी एमआई 5 से ये उम्मीदें रख सकते हैं।

शाओमी एमआई 5, कंपनी के बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन में से है। हाल ही में कंपनी ने घोषणा की थी कि उसने 2015 में 70 मिलियन से ज्यादा हैंडसेट बेचे। लेकिन यह उसकी उम्मीदों से कम है। ऐसे में अगले फ्लैगशिप डिवाइस की सफलता पर कंपनी का बहुत कुछ दाव पर है।

जानकारी मिली है कि कंपनी ने अपने नए फ्लैगशिप हैंडसेट में बहुत कुछ नया करने की कोशिश की है। यह मेटल बॉडी फोन फिंगरप्रिंट सेंसर और लेटेस्ट चिपसेट से लैस होगा।

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाओमी एमआई 5 के कई वेरिएंट होंगे। नई जानकारी के मुताबिक, शाओमी एमआई 5 के दो वेरिएंट फुल-मेटल बॉडी वाले होंगे और दो ग्लास बॉडी वाले। 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले पहले मेटल मॉडल की कीमत 2,199 चीनी युआन (करीबी 22,500 रुपये) होगी। मेटल बॉडी वाला दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा और कीमत 2,599 चीनी युआन (करीब 27,000 रुपये) होगी। शाओमी एमआई 5 का पहला ग्लास मॉडल 2K क्वाडएचडी डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा जबकि दूसरे वेरिएंट की स्टोरेज 64 जीबी होगी। इनकी कीमत 2,799 चीनी युआन (करीब 29,000 रुपये) और 3,099 रुपये (करीब 32,000 रुपये) होगी।
 

शाओमी एमआई 5 में क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर होने की पुष्टि हो चुकी है। पहले ही चीन की इस कंपनी ने खुलासा किया था कि वह हैंडसेट लॉन्च करने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहती है कि कोई भी इच्छुक खरीददार यूनिट नहीं उपलब्ध होने के कारण निराश ना हो।

कई लीक हुई तस्वीरें इस ओर ही इशारा करती हैं कि शाओमी एमआई 5 में डिस्प्ले के नीचे फ़िजिकल बटन होगा जो फिंगरप्रिंट सेंसर का भी काम करेगा। अगर यह सही साबित होता तो एमआई 5 फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस शाओमी का पहला स्मार्टफोन होगा।

प्रतीक्षित स्मार्टफोन शाओमी एमआई 5 में 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले होगा और बैकपैनल पर 3डी ग्लास कवर मौजूद रहने की संभावना है। जैसा कि पुरानी रिपोर्टों में दावा किया गया है, स्लिम होम बटन फिंगरप्रिंट सेंसर का भी काम करेगा। इसे लेकर सबसे तेज सेंसर होने के दावे किए जा रहे हैं।

चीन की इस कंपनी द्वारा हैंडसेट में ऐप्पल के 3डी टच जैसे प्रेशर सेंसेटिव टचस्क्रीन इस्तेमाल करने की बात सामने आई है। इसके एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित एमआईयूआई 7 ओएस पर चलने की संभावना है।

चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने पहले ही जानकारी दी थी कि वह अपने अगले फ्लैगशिप डिवाइस एमआई5 को स्प्रिंग फेस्टिवल के बाद लॉन्च करेगी जो इस साल 8 फरवरी से शुरू होकर 15 दिनों तक चलेगा। शाओमी के सह-संस्थापक और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट लिवान जियांग ने जानकारी दी है कि एमआई 5 की बिक्री लॉन्च के एक हफ्ते बाद शुरू हो जाएगी।
 
xiaomi showroom taiwan fb

स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल-एचडी या क्वाडएचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, 3 जीबी या 4 जीबी रैम, 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने का दावा किया जा रहा है। इसमें 3600 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज़ 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »