Xiaomi Mi 5 और Mi 5 Plus की कीमत व स्पेसिफिकेशन लीक

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 4 अगस्त 2015 17:33 IST
शाओमी एमआई 5 (Xiaomi Mi 5) को लेकर लीक का सिलसिला जारी है। ताजा रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। चीन की सोशल नेटवर्किंग साइट वेब्वाओ (Weibo) पर आई इस रिपोर्ट में तो Xiaomi Mi 5 के एक और पावरफुल वेरिएंट की ओर इशारा किया गया है, इसे शाओमी एमआई 5 प्लस (Xiaomi Mi 5 Plus) के नाम से जाना जाएगा। नई रिपोर्ट के मुताबिक Mi 5 की कीमत CNY 2,399 (करीब 24,500 रुपये) होगी।

दावा किया गया है कि हैंडसेट में 5.2 इंच का QHD (1440x2560 pixels) एलसीडी डिस्प्ले होगा और इसपर Corning Gorilla Glass 4 का प्रोटेक्शन भी रहेगा। Mi 5 में Snapdragon 810 प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की संभावना है, हालांकि रैम (RAM) को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई। कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। अफसोस की बात यह है कि हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज के बारे में कुछ नहीं बताया गया।

ट्विटर अकाउंट @KJuma का दावा है कि स्मार्टफोन में 3000mAh की बैटरी होगी, जो Mi 4 की 3080mAh की बैटरी से थोड़ा कम पावरफुल है। कहा जा रहा है कि Mi 5 की बैटरी 40 मिनट में 30 फीसदी चार्ज होगी, जो कि अन्य क्विकचार्ज सपोर्ट वाले हैंडसेट की तुलना में बहुत कम है।

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lollipop) पर बेस्ड Xiaomi Mi 5 के पहले जुलाई में लॉन्च होने की बात कही जा रही थी। हालांकि, ताजा लीक में नवंबर में लॉन्च किए जाने की ओर इशारा किया गया है। एक रिपोर्ट में तो Xiaomi Mi 5 में बिल्ट-इन फिंगरप्रिंट स्कैनर होने का भी दावा किया गया था।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि अब तक Mi 5 के स्पेसिफिकेशन को लेकर कई रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं और हर के दावे अलग हैं। जब तक Xiaomi फोन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं करेगी, तब तक लीक का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा।
Advertisement

रिपोर्ट में Mi 5 Plus के स्पेसिफिकेशन के बारे में भी जानकारी दी गई है। इस हैंडसेट में 5.7 इंच का QHD (1440x2560 pixels) डिस्प्ले हो सकता है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हैंडसेट में Snapdragon 820 प्रोसेसर और 3500mAh की बैटरी होगी। रिपोर्ट में इशारा किया गया है कि इस हैंडसेट में 23 मेगापिक्सल का रियर और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.