शाओमी एमआई 5 हो सकता है 21 जनवरी को लॉन्च, तस्वीर हुई लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2015 18:38 IST
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने भले ही अपने अगले फ्लैगशिप हैंडसेट एमआई 5 के लॉन्च की तारीख खुलासा नहीं किया है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर बार-बार दावा कर रही है कि यह एक बेहतरीन डिवाइस होगा जिसके लिए इंतज़ार करना सही फैसला है। अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें शाओमी एमआई 5 को अगले साल 21 जनवरी को लॉन्च किए जाने की संभावना जताई गई है।

एक वीबो टिप्सटर ने दावा किया है कि शाओमी अपने एमआई 5 स्मार्टफोन के दो वेरिएंट लॉन्च करेगी। एक की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,800 रुपये) होगी और दूसरे की 2,499 चीनी युआन (करीब 26,000 रुपये)। इस रिपोर्ट में एमआई 5 में प्रेशर सेंसेटिव टच स्क्रीन होने का भी दावा किया गया है। गौर करने वाली बात है कि एक पुरानी रिपोर्ट में भी शाओमी एमआई5 में ऐप्पल के 3डी टच जैसी तकनीक इस्तेमाल किए जाने का दावा किया गया था। इस टिप्सटर ने बताया है कि एमआई 5 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा।
 

इस वीबो यूज़र ने एक तस्वीर भी साझा की है जिसे एमआई 5 का माना जा रहा है। अगर यह तस्वीर असली है तो एमआई 5 फिजिकल बटन से लैस शाओमी का पहला स्मार्टफोन भी बन जाएगा। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, हैंडसेट में डिस्प्ले के नीचे मौजूद फिजिकल बटन फिंगरप्रिंट स्कैनर का भी काम करेगा।

पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शाओमी एमआई 5 ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 वी2.1 चिपसेट से लैस होगा। इस चिपसेट का इस्तेमाल एमआई नोट प्रो में भी किया गया है। हालांकि, एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यह स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट के साथ आने वाला पहला हैंडसेट होगा। लेकिन एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई कि क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट के लॉन्च में हुई देरी के कारण शाओमी मीडियाटेक डेका-कोर हेलियो एक्स20 प्रोसेसर को इस्तेमाल करने का फैसला कर सकती है।
Advertisement

इसके अन्य फ़ीचर की बात करें तो डिवाइस में 4 जीबी का रैम और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू भी मौजूद होगा। हैंडसेट में 5.3 इंच के क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले होने की बात कही जा रही है। स्मार्टफोन 16 जीबी या 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में आएगा और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं मौजूद होगा। दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और 3030 एमएएच की बैटरी भी। फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के लिए भी सपोर्ट मौजूद होने की जानकारी सामने आई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  6. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  7. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  9. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  10. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.