शाओमी एमआई 5 के कैमरे से ली गई तस्वीरें देखें

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 फरवरी 2016 13:55 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी अपने बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप हैंडसेट एमआई 5 को 24 फरवरी को चीन में लॉन्च करेगी। इसी तारीख को हैंडसेट की झलक एमडब्ल्यूसी 2016 इवेंट में भी देखने को मिलेगी। अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में एक अहम जानकारी सार्वजनिक की है। शाओमी के प्रेसिडेंट लिन बिन ने कुछ तस्वीरें साझा कीं जिन्हें शाओमी एमआई 5 के कैमरे से लिया गया है।

बिन ने अपने वीबो अकाउंट पर समुद्र तट की दो तस्वीरें साझा कीं। ऐसा लगता है कि पहली तस्वीर सोशल साइट पर अपलोड करने के दौरान थोड़ी कंप्रेस हो गई है। इसमें समुद्र का किनारा और बैकग्राउंड में मौजूद कई ऑब्जेक्ट डिटेल के साथ नज़र आ रहे हैं। एक उड़ते हुए पक्षी की तस्वीर को देखकर यही कहा जा सकता है कि कैमरे का ऑटोफोकस और शटर स्पीड अच्छा काम करता है। दूसरी तस्वीर भी उसी सब्जेक्ट की हैं, हालांकि यह थोड़ा ज़ूम इन है।
 

अब तक लीक हुई जानकारियों के आधार पर कहा जा सकता है कि शाओमी एमआई 5 हैंडसेट ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस 16 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 13 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल-एचडी या क्वाडएचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, 3 जीबी या 4 जीबी रैम, 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज होने का दावा किया जा रहा है। इसमें 3600 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज़ 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित एमआईयूआई 7 ओएस पर चलेगा।

प्रतीक्षित स्मार्टफोन शाओमी एमआई 5 में 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले होगा और बैकपैनल पर 3डी ग्लास कवर मौजूद रहने की संभावना है। डिस्प्ले के नीचे मौजूद स्लिम होम बटन फिंगरप्रिंट सेंसर का भी काम करेगा। इसे लेकर सबसे तेज सेंसर होने के दावे किए जा रहे हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  3. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  2. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  3. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  6. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  7. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  8. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  9. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  10. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.