लीक हुईं Xiaomi Mi 5 और Redmi Note 2 की तस्वीरें

विज्ञापन
Robin Sinha, अपडेटेड: 6 जुलाई 2015 19:07 IST
शाओमी एमआई 5 (Xiaomi Mi 5) और रेडमी नोट 2 (Redmi Note 2) को लेकर लीक का सिलसिला जारी है। अब चीन की सोशल नेटवर्किंग साइट वेब्वाओ (Weibo) पर इन डिवाइस की तस्वीरें सार्वजनिक हुई हैं। तस्वीरों में हैंडसेट के बैक पैनल दिख रहे हैं, जिसके जरिए इन स्मार्टफोन के बारे में नई जानकारियां सामने आई हैं.

Gizmochina ने कथित तौर पर Xiaomi Mi 5 की तस्वीर लीक की हैं, जिसमें स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर बने डुअल एलईडी फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप को देखा जा सकता है। हालांकि, पिछले हफ्ते की एक और रिपोर्ट से ठीक उलट स्मार्टफोन के बैक पैनल में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं नजर आ रहा। ऐसा लगता है कि फोन का बैक पैनल ग्लास का बना है।
Advertisement

दावा किया जा रहा है कि Xiaomi Mi 5 में Qualcomm Snapdragon 820 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में 5.2 इंच का QHD (1440x2560 pixels) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4GB का रैम (RAM), 16GB या 64GB की इनबिल्ट स्टोरेज और 3000mAh की बैटरी होने की संभावना है।



वहीं, GforGames द्वारा रिलीज की गई तस्वीर में हमें Xiaomi Redmi Note 2 की झलक देखने को मिलती है। स्मार्टफोन में रियर कैमरे और एलईडी फ्लैश के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं। हैंडसेट के सिल्वर कलर के वेरिएंट की तस्वीर सामने आई हैं और डिजाइन पिछले महीने हैंडसेट के बैक पैनल की लीक हुई तस्वीरों से काफी मेल खाता है।
Advertisement

अफसोस की बात है कि इस रिपोर्ट में हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन का कोई जिक्र नहीं है। हालांकि, चीन में सर्टिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरने के बाद कई स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं। सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi Note 2 में 5.5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 pixels) डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल का रियर व 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3000mAh की बैटरी होने की संभावना है। हैंडसेट 4G LTE कनेटिक्विटी के साथ आएगा। दो अलग-अलग रिपोर्टों में दावा किया गया है कि डिवाइस में Mediatek का Helio X10 (MT6795) chipset या फिर Qualcomm का Snapdragon 410 (MSM8919) प्रोसेसर होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.