शाओमी एमआई 4सी में होगा 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 21 सितंबर 2015 14:11 IST
मंगलवार को शाओमी का लॉन्च इवेंट है और कंपनी इससे पहले अपने अपेक्षित हैंडसेट शाओमी एमआई 4सी स्मार्टफोन को सुर्खियों में बनाए रखने का कोई मौका नहीं चूकना चाहती। शाओमी के सह-संस्थापक और प्रेसिडेंट लिन बिन ने इस बार आईफोन 6 के फ्रंट कैमरे से ली गई सेल्फी की तुलना एमआई 4सी हैंडसेट के सैंपल से की है। इसके कंपनी के चेयरमैन ली जून ने इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर होने का खुलासा किया है।

बिन लिन ने चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर एक पोस्ट जारी किया। उन्होंने इस पोस्ट में शाओमी एमआई 4सी के फ्रंट कैमरे के बारे में कई और खुलासे भी किए। उन्होंने बताया कि इसमें 5 मेगापिक्सल का सेंसर होगा और यह 85 डिग्री वाइड एंगल लेंस व सेल्फ टाइमर के साथ आएगा।
एक अन्य वीबो पोस्ट के जरिए बिन के बताया कि शाओमी एमआई 4सी डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आएगा। वैसे, यह जानकारी बिन ने पिछले हफ्ते भी दी थी। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे एक दिन तक चलने के बाद अगले दिन एमआई 4सी की बैटरी 40 फीसदी पर थी।
Advertisement
 
शाओमी के सह-संस्थापक और चेयरमैन ली जून ने उन पुरानी रिपोर्ट पर मुहर लगाई जिसमें एमआई 4सी में स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर होने का दावा किया गया था। इसके अलावा बिन ने एमआई 4सी के रिटेल बॉक्स की तस्वीर भी शेयर की। एमआई 4सी हैंडसेट में डबल टैप वेक-अप स्क्रीन और डब टैप टू स्लीप फ़ीचर मौजूद होगा।

कुछ दिनों पहले बिन ने इस डिवाइस के 22 सितंबर को लॉन्च किए जाने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि शाओमी एमआई 4सी के दो वेरिएंट होंगे। एक वेरिएंट 2जीबी रैम व 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा और दूसरे वेरिएंट में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की स्टोरेज होगी।
Advertisement

एमआई 4 हैंडसेट के नए वेरिएंट एमआई 4सी को लेकर अब तक कई रिपोर्ट आ चुकी हैं। शाओमी के ज्यादातर हैंडसेट की तरह इसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा और बाद में अन्य क्षेत्रों में उपलब्ध होगा। उम्मीद है कि इस हैंडसेट को अक्टूबर के पहले हफ्ते में मार्केट में उतारा जाएगा।
Advertisement

कुछ दिनों पहले शाओमी टुडे ने जानकारी दी थी कि एमआई 4सी हैंडसेट के 16जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 1499 (करीब 15,650 रुपये) होगी और 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए थोड़ा ज्यादा पैसा खर्चना होगा।

पिछले हफ्ते एक पोस्ट में बिन ने यह भी बताया था कि शाओमी एमआई 4सी माइक्रो-यूएसबी केबल और यूएसबी टाइप-सी एडप्टर के साथ आएगा। इस एडप्टर को माइक्रो-यूएसबी केबल से कनेक्ट करके फोन से जोड़ा जा सकता है। बिन ने यह भी खुलासा किया कि एमआई 4सी स्मार्टफोन 4जी एलटीई कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा।
Advertisement

हाल में आई एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी के फ्लैगशिप डिवाइस एमआई 4 और बजट स्मार्टफोन एमआई 4आई के बीच की होगी। हाल ही में कथित तौर पर शाओमी एमआई 4सी के रिटेल बॉक्स की तस्वीर लीक हुई थी। इसके जरिए यह जानकारी सामने आई कि डिवाइस में स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर होगा। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 2जीबी का रैम, 16जीबी स्टोरेज और 3080 एमएएच की बैटरी होने का दावा किया गया है। रिटेल बॉक्स पर 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे को भी लिस्ट किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.