Xiaomi Mi 10T 5G और Mi 10T Pro 5G के स्पेसिफिकेशन लीक

Xiaomi Mi 10T Pro 5G के साथ-साथ Mi 10T 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ आएगा न कि स्नैपड्रैगन 865+ के साथ।

Xiaomi Mi 10T 5G और Mi 10T Pro 5G के स्पेसिफिकेशन लीक

Xiaomi Mi 10T 5G और Mi 10T Pro 5G में काफी समानताएं होंगी

ख़ास बातें
  • Mi 10T Pro और Mi 10T Pro 5G में Snapdragon 865 चेपसट होने का दावा
  • 64-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 6 जीबी रैम से लैस हो सकता है मी 10टी
  • 10टी प्रो में 108-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और ज्यादा रैम दिए जाने की खबर
विज्ञापन
Xiaomi Mi 10T 5G और Mi 10T Pro 5G के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। एक स्पैनिश ब्लॉग के अनुसार, दोनों स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट से लैस होंगे और इनमें समान कैमरा सेटअप होगा। साथ ही इन दोनो फोन में समान बैटरी क्षमता होगी। दावा किया गया है कि इनमें बड़ा अंतर प्राइमरी कैमरा और रैम में होगा, जहां प्रो वेरिएंट Xiaomi Mi 10T Pro 5G में 64-मेगापिक्सल सेंसर होगा, वहीं, Mi 10T 5G 108-मेगापिक्सल इमेज सेंसर से लैस बताया गया है। साथ ही, स्टैंडर्ड वेरिएंट में 6 जीबी रैम होगी।

स्पैनिश ब्लॉग MuyComputer के रिपोर्ट सस्त अनुसार, Xiaomi Mi 10T Pro 5G के साथ-साथ Mi 10T 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ आएगा न कि स्नैपड्रैगन 865+ के साथ, कथित तौर पर क्योंकि SD 865+ की तुलना में SD 865 सस्ता चिपसेट होगा, जो शाओमी को फोन की कीमत को कम रखने में मदद करेगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Mi 10T 5G इसके प्रो मॉडल के समान होगा, लेकिन प्रो वेरिएंट की कीमत से कम कीमत रखने के लिए कंपनी स्टैंडर्ड वेरिएंट में कम रैम और हल्का कैमरा सेंसर रखेगी, हालांकि यह फिर भी 64 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आएगा। इंटरनेट पर कथित तौर पर रेंडर लीक होने के कुछ दिनों बाद यह खबर आई है।
 

Xiaomi Mi 10T Pro 5G specifications (expected)

शाओमी मी 10टी प्रो 5जी के 6.67-इंच आईपीएस डिस्प्ले के साथ 1,080x2,340 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस होने का दावा किया गया है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर काम करेगा, जो एड्रेनो 650 जीपीयू के साथ जुगलबंदी करेगा। फोन को 8 जीबी रैम और 128 जीबी / 256 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि फिंगरप्रिंट सेंसर को किनारे पर रखा जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए, फोन में 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 20-मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 8-मेगापिक्सल का एक और कैमरा सेंसर होगा। फ्रंट में, यह 20-मेगापिक्सल शूटर के साथ लेकर आ सकता है। फोन में फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 5,000mAh की बैटरी हो सकती है और यह दावा किया गया है कि यह फोन MIUI 12 पर चलेगा। यह एंड्रॉयड 10 पर आधारित होगा। अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 640 यूरो (लगभग 55,500 रुपये) और 680 यूरो (लगभग 59,000 रुपये) के बीच हो सकती है।
 

Xiaomi Mi 10T 5G specifications (expected)

कैमरे और रैम के अलावा, Xiaomi Mi 10T 5G में Mi 10T Pro 5G के समान ही स्पेसिफिकेशन होने की उम्मीद है। यह 6.80-इंच आईपीएस डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिसमें 1,080x2,340 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। प्रोसेसर भी समान होगा, लेकिन रैम 6 जीबी होगी। फोटोग्राफी के लिए, फोन में 64-मेगापिक्सल के मुख्य कैमरे का उपयोग करने के लिए कहा गया है और अन्य सेंसर प्रो संस्करण के समान हैं। इसकी कीमत EUR 550 (लगभग 47,700 रुपये) हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »