Mi 10 और Mi 10 Pro की तस्वीरें लीक, डिज़ाइन की मिली झलक

Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro में 108-मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर वाला क्वॉड-कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लीक हुई तस्वीरों में दोनों फोन में होल-पंच डिस्प्ले देखा गया है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 8 फरवरी 2020 11:03 IST
ख़ास बातें
  • Mi 10 और Mi 10 Pro 23 फरवरी को लॉन्च होंगे
  • मी 10 में 108-मेगापिक्सल मेन सेंसर वाला क्वॉड रियर कैमरा सेटअप हो सकता है
  • मी 10 प्रो में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है

Xioami Mi 10 और Mi 10 Pro 23 फरवरी 2020 को लॉन्च किए जाएंगे

Xiaomi Mi 10 को बार्सिलोना में होने वाले MWC 2020 से ठीक पहले 23 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।  इसका खुलासा Xiaomi ने मीडिया को 'ब्लॉक द डेट' इनवाइट भेजकर किया है। मी 10 सीरीज में कंपनी दो स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें मी 10 और मी 10 प्रो है। अब लॉन्च से पहले मी 10 सीरीज में शामिल दोनों फोन की झलक देखने को मिली है। एक मार्केटिंग तस्वीर और कुछ कथित तौर पर मी 10 सीरीज की हैंड्स-ऑन तस्वीरों से इन दोनों फोन का डिज़ाइन साफ तौर पर देखा जा सकता है। तस्वीरों में फोन के बैक में क्वॉड कैमरा सेटअप और फ्रंट में होल-पंच वाला कर्व्ड डिस्प्ले साफ तौर पर देखा जा सकता है। इसके अलावा शाओमी ने Mi 10 सीरीज में सैमसंग और माइक्रॉन की LPDDR5 रैम इस्तेमाल करने की भी पुष्टी की है।

हमें चीन के सोशल मीडिया मंच Weibo पर मी 10 और मी 10 प्रो की कुछ तस्वीरें देखने को मिली है। इनमें से एक Mi 10 का मार्केटिंग पोस्टर है और दूसरा मी 10 सीरीज का ऑनलाइन पॉप-अप एड प्रतीत होता है। फोन नीले और हरे रंगों में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि शाओमी मी 10 में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में तीन कैमरा एक साथ एक ही मॉड्यूल के अंदर सेट हैं और एक कैमरा मॉड्यूल के नीचे अलग से दिया गया है।
 


पिछली लीक में Mi 10 और Mi 10 Pro में 108-मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर वाला क्वॉड कैमरा सेटअप दिए जाने का दावा किया गया है। यह भी जानाकरी मिल चुकी है कि यह कैमरा सेंसर Samsung ISOCELL Bright HMX सेंसर होगा। इसके अलावा मी 10 प्रो के अन्य तीन कैमरा की जानाकरी भी मिल चुकी है। पिछली लीक के मुताबिक, Mi 10 Pro के सेटअप में 108-मेगापिक्सल के साथ 16-मेगापिक्सल, 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के अन्य तीन सेंसर होंगे। इसके अलावा Mi 10 Pro में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 5,250 एमएएच क्षमता की बैटरी होगी। 
Advertisement

नई लीक में मी 10 के फ्रंट में कर्व्ड डिस्प्ले देखा जा सकता है। यह डिस्प्ले होल-पंच कटआउट के सथा आएगा, जो डिस्प्ले के ऊपरी बाईं ओर दिया होगा। Weibo में सामने आई कुछ लाइव तस्वीरों में मी 10 प्रो में भी मी 10 से मेल खाता होल-पंच डिस्प्ले देखने को मिला है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • Bad
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4780 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.