शाओमी मैक्स फैबलेट की तस्वीर हुई लीक, दिखने में है एमआई 5 जैसा

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2016 10:38 IST
शाओमी का कथित मैक्स फैबलेट की पहली रेंडर तस्वीर लीक हो गई है। शाओमी मैक्स फैबलेट के बड़े स्क्रीन साइज़ के साथ आने की उम्मीद है। इस लीक रेंडर तस्वीर में हैंडसेट के डिजाइन को देखा जा सकता है।

लीक तस्वीर (वाया गिज्मोचाइना) में दिख रहे डिवाइस के शाओमी मैक्स होने का दावा किया गया है। इस कथित फैबलेट का डिजाइन कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 5 की तरह दिख रहा है। फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तरह ही मैक्स में एक होम बटन देखा जा सकता है जिसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेट है। फ्रंट पैनल के अलावा, मैक्स फैबल्ट का रियर कैमरा सेटअप भी शाओमी एमआई 5 की तरह ही दिया गया है।

हालांकि इन दोनों फोन में कुछ फर्क भी देखा जा सकता है। एमआई 5 में जहां 5.15 इंच का स्क्रीन है वहीं शाओमी मैक्स के 6.4 इंच बड़े डिस्प्ले के साथ आने की खबरे हैं। इसके अलावा मैक्स में एमआई 5 की तरह ही क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर भी दिया जा सकता है।

हालांकि अभी तक इस हैंडसेट को लेकर सीमित जानकारी ही सामने आई है। लेकिन अभी तक प्राप्त हुई जानकारी से पता चलता है कि शाओमी मैक्स एमआई 5 का अपग्रेड वेरिएंट ही है। हालांकि हैंडेसेट के बारे में किसी भी तरह की पुष्टि के लिए कंपनी के बयान का इंतजार है।

शाओमी मैक्स के बारे में पहली बार खबर तब सामने आई थी जब शाओमी ने चीन में यूजर से अपने अगले स्मार्टफोन के नाम सुझाने के लिए पोल किया था। चार विकल्पों में से यूजर ने 'शाओमी मैक्स' को सबसे ज्यादा वोट दिये थे।
Advertisement

हाल ही में, शाओमी मैक्स स्मार्टफोन का कथित फ्रंट पैनल भी इंटरनेट पर देखा गया था। हालांकि, इससे पहले आई एक लीक तस्वीर में इसके फ्रंट पैनल पर फिजिकल होम बटन नहीं देखा गया था।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Max, Mobiles, Xiaomi Max, Xiaomi Mobiles, Xiaomi Smartphones
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
  2. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  3. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
  4. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  5. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  3. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  4. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  5. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
  6. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  7. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
  9. हाइब्रिड फिटनेस एथलीट के लिए Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.