Xiaomi Black Shark गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 8 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर

Xiaomi Black Shark स्मार्टफोन शुक्रवार को चीनी बाज़ार में लॉन्च कर दिया गया। नए स्मार्टफोन में लिक्विड कूलिंग सिस्टम समेत कई तरह के गेम-आधारित फीचर हैं।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2018 18:13 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Black Shark स्मार्टफोन लॉन्च
  • नए स्मार्टफोन में लिक्विड कूलिंग सिस्टम समेत कई नए फीचर
  • चीनी वेबसाइट के अलावा यूपिन और जेडी.कॉम पर लिस्ट हुआ फोन
Xiaomi Black Shark स्मार्टफोन शुक्रवार को चीनी बाज़ार में लॉन्च कर दिया गया। नए स्मार्टफोन में लिक्विड कूलिंग सिस्टम समेत कई तरह के गेम-आधारित फीचर हैं। Xiaomi Black Shark स्मार्टफोन की कीमत 2,999 चीनी युआन (31,100 रुपये) है। हैंडसेट शाओमी की चीनी वेबसाइट के अलावा यूपिन और जेडी.कॉम पर लिस्ट हो गया है। फोन की सेल 20 अप्रैल से शुरू होगी। हैंडसेट के भारतीय बाज़ार में लॉन्च होने को लेकर अभी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

Xiaomi Black Shark में कंपनी ने ब्लूटूथ 4.0 का सपोर्ट दिया है, जो गेमिंग कंट्रोलर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। शाओमी ने एक कंट्रोलर डॉक का भी ऐलान किया है। यह कंट्रोलर जॉयस्टिक और एक ट्रिगर बटन के साथ आता है। इसकी कीमत 179 चीनी युआन (तकरीबन 1,900 रुपये) है। साथ ही आपको बता दें कि स्मार्टफोन मल्टी स्टेज डायरेक्ट टच लिक्विड कूलिंग फीचर से लैस है। यह फीचर फोन को गर्म होने से बचाएगा। कंपनी ने इसमें एक्स-टाइप एंटीना दिया है।
Advertisement
 

शाओमी ब्लैक शार्क

Xiaomi Black Shark कीमत

Xiaomi Black Shark की शुरुआती कीमत 2,999 चीनी युआन (31,100 रुपये) है। यह कीमत फोन के 6 जीबी/64 जीबी वाले वेरिएंट की है। वहीं, अगर आप 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज को चुनते हैं तो चुकाने होंगे 3,499 चीनी युआन (36,300 रुपये) है। ध्यान रहे, स्मार्टफोन पोलर नाइट और स्काई ग्रे रंग वेरिएंट में आएगा।
 

Xiaomi Black Shark स्पेसिफिकेशन

शाओमी के इस हैंडसेट में 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर काम करता है। इसमें एड्रेनो 630 जीपीयू मददगार है। जैसा कि हमने पहले बताया, हैंडसेट को 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्प में उतारा गया है। स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। एक 20 मेगापिक्सल और दूसरा 12 मेगापिक्सल। एलईडी फ्लैश भी इसमें दिया गया है। फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है।

Xiaomi Black Shark 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। फोन को पावर देती है 4000 एमएएच की बैटरी। इसमें क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट भी मौज़ूद है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से इसमें 4जी, ब्लूटूथ, जीपीएस व पर्याप्त सेंसर दिए गए हैं। फोन का कुल वज़न 190 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.