Xiaomi के लेटेस्ट फोन Redmi A4 5G में नहीं चलेगा Airtel 5G! खरीदने से पहले जान लें वजह

Airtel ने भारत में अपने यूजर्स के लिए 5G NSA (5G Non-Standalone) नेटवर्क को रोल आउट किया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 नवंबर 2024 12:33 IST
ख़ास बातें
  • Airtel ने अपने यूजर्स के लिए 5G NSA नेटवर्क को रोल आउट किया है
  • Jio ने अपने यूजर्स के लिए 5 SA (5G Standalone) को रोलआउट किया है
  • Redmi A4 5G में 5160mAh की बैटरी दी गई है

Redmi A4 5G में 6.88 इंच HD+ डिस्‍प्‍ले है

Redmi A4 5G के यूजर्स को एक बात निराश कर सकती है। कंपनी का यह नया नवेला Airtel के 5G नेटवर्क को सपोर्ट नहीं करेगा। ऐसा क्यों? हम आपको बताते हैं। दरअसल वर्तमान में भारत में दो तरह के 5G नेटवर्क मौजूद हैं। Airtel ने अपने यूजर्स के लिए 5G NSA (5G Non-Standalone) को रोल आउट किया है जबकि Jio ने अपने यूजर्स के लिए 5 SA (5G Standalone) को रोलआउट किया है। Redmi A4 5G के स्पेसिफिकेशंस में कंपनी ने मेंशन किया है कि फोन 5G NSA को सपोर्ट नहीं करता है। इसमें 4G+ 5G SA नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है। 

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां दो तरह के डिवाइसेज बनाती हैं। कुछ डिवाइसेज ऐसे हैं जो 5G SA को सपोर्ट नहीं करते हैं। जबकि कुछ डिवाइसेज ऐसे हैं जो 5G की क्षमता के साथ आते हैं लेकिन 5G NSA को सपोर्ट नहीं करते हैं। TelecomTalk की रिपोर्ट के अनुसार, Redmi A4 5G भी एक ऐसा ही फोन है जिसमें 5G का सपोर्ट तो है लेकिन यह इसके नेटवर्क टाइप 5G NSA को सपोर्ट नहीं करता है। जबकि Airtel भारत में 5G NSA नेटवर्क ही उपलब्ध करवाती है। आइए आपको बताते हैं दोनों नेटवर्क में क्या फर्क है, और इनके फायदे नुकसान क्या हैं। 

क्या है 5G NSA?
जैसा कि नाम से भी पता चलता है NSA नेटवर्क यानी Non-Standalone नेटवर्क। Airtel के अनुसार, यह ऐसा नेटवर्क होता है जो सिर्फ अपने बलबूते नहीं चल सकता है। यह ऐसा रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) होता है जो 4G LTE कोर की मदद से चलता है जिसे EPC (Evolved Packet Core) कहा जाता है। ईपीसी (EPC) मुख्य रूप से एक ऐसा फ्रेमवर्क है जिस पर 4G नेटवर्क रन करता है। और 5G NSA इसी 4G EPC की मदद से चलता है। 
Advertisement

5G NSA के फायदे
5G NSA को दुनिया की अधिकतर कंपनियां इस्तेमाल करती हैं क्योंकि यह कम लागत वाला 5G नेटवर्क है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह पहले से मौजूद 4G नेटवर्क पर चालू किया जा सकता है। इसके लिए कंपनी को 5G कोर लगाने की अलग से जरूरत नहीं पड़ती है। इसे चालू करना बहुत आसान है क्योंकि टेलीकॉम कंपनियां काफी समय से इससे अवगत हैं और एक्सपर्ट्स को इसकी पूरी जानकारी है। साथ ही यह बहुत तेजी से रोल आउट किया जा सकता है क्योंकि पहले से ही 4G का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों के पास मौजूद होता है। 
Advertisement

5G NSA के नुकसान 
यह लो-लेटेंसी डिलीवर नहीं कर सकता है। इसमें पावर की खपत ज्यादा होती है क्योंकि यह दो प्रकार के सेल्युलर नेटवर्क के साथ चलता है। शुरुआती चरण में यह 5G की प्योर फॉर्म को डिलीवर नहीं कर पाता है। 
Advertisement

5G SA क्या है? 
5G SA का सीधा अर्थ है स्टैंडअलोन 5G नेटवर्क। यानी ऐसा नेटवर्क जो अपने बलबूते ही चलता है। इसे रन करने के लिए 4G कोर की आवश्यकता नहीं है। 5G SA लगाने के लिए कंपनी को पूरी तरह से एक नया इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना पड़ता है। यह 5G रेडियो एक्सेस नेटवर्क का इस्तेमाल करता है। यह लो-लेटेंसी डिलीवर करता है, और बेहतर नेटवर्क परफॉर्मेंस देता है। 
Advertisement

5G SA के फायदे व नुकसान
5G NSA के मुकाबले इसमें पावर खपत कम होती है। यह लो-लेटेंसी डिलीवर करता है। यह बैंडविथ कैप को भी बढ़ाता है। नुकसान की बात करें तो 5G SA को लगाना बहुत महंगा पड़ता है क्योंकि इसके लिए कंपनी को नए सिरे से एक ढांचा तैयार करना पड़ता है। एक्सपर्ट्स के लिए इसका ऑपरेशन सीखना आसान नहीं है इसलिए इसमें समय लगता है। नए एरिया में इसे रोलआउट करना बहुत मुश्किल है क्योंकि वहां पर पहले से कोई इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद नहीं होता है जिस पर इसे रन किया जा सके। 

Redmi A4 5G के स्पेसिफिकेशंस
Redmi A4 5G में 6.88 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है, और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन स्‍नैपड्रैगन 4एस जेन 2 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4GB LPDDR4X रैम मिलती है। यह दो स्‍टोरेज- 64GB और 128GB में आता है। यह एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है, जिस पर हाइपर ओएस की लेयर है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन प्राइमरी कैमरा दिया गया है। Redmi A4 5G में 5160mAh की बैटरी दी गई है जो 18W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive IP52-rated design
  • 5G connectivity at a low price
  • Good battery life
  • Widevine L1 certification
  • FM Radio (via 3.5mm headphone jack)
  • Bad
  • 5G limited to Jio network only
  • Display viewing angles are not good
  • Relatively slow charging
  • Tonnes of preinstalled apps
  • Spammy notifications
  • Bad low-light camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.88 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4s जेन 2

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + Unspecified

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.