Xiaomi Mi 10 Pro और Xiaomi Mi 10 हो सकते हैं 108 मेगापिक्सल कैमरे से लैस

एक नई रिपोर्ट में Mi 10 और Mi 10 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिली है। इसके अलावा Xiaomi के दोनों ही हैंडसेट में 108 मेगापिक्सल का कैमरा भी होगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 4 फरवरी 2020 18:51 IST
ख़ास बातें
  • Mi 10 और Mi 10 Pro के स्पेसिफिकेशन पहले भी हो चुके हैं लॉन्च
  • Xiaomi Mi 10 Pro और Xiaomi Mi 10 फरवरी 2020 में किए जा सकते हैं लॉन्च
  • Redmi K30 Pro भी हो सकता है स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस
Xiaomi ने 2019 में ही अधिकारिक तौर पर कहा था कि Xiaomi Mi 10 फ्लैगशिप स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 2020 की शुरुआत में पेश किया जाएगा। बाद में यह जानकारी भी मिली कि शाओमी मी 10 के एक पावरफुल वेरिएंट Xiaomi Mi 10 Pro को भी लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अब एक नई रिपोर्ट में Mi 10 और Mi 10 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिली है। इसके अलावा Xiaomi के दोनों ही हैंडसेट में 108 मेगापिक्सल का कैमरा भी होगा। आपको बता दें कि Redmi K30 Pro में भी स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया जाएगा, लेकिन यह 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आएगा।

XDA डेवलपर्स की रिपोर्ट की मानें तो दो Xiaomi हैंडसेट के build.prop फाइल्स से ‘Umi' और ‘Cmi' कोडनेम का खुलासा हुआ। माना जा रहा है कि UMI कोडनेम शाओमी मी 10 का होगा और Cmi नाम शाओमी मी 10 प्रो के लिए है। build.prop फाइल्स यह भी बताते हैं कि ये दोनों ही स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस हैं और ये दोनों ही एंड्रॉयड 10 पर काम करते हैं।

हासिल हुई अतिरिक्त जानकारी के अनुसार, इन दोनों ही फोन में 108 मेगापिक्सल के कैमरे होंगे। यह जानकारी डिफॉल्ट गैलेरी ऐप से सामने आई है। इस ऐप से ‘Imi' कोडनेम वाले एक और फोन के बारे में पता चला है। कहा जा रहा है कि यह Redmi K30 Pro हो सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा है कि रेडमी के30 प्रो में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां Sony IMX686 सेंसर इस्तेमाल किए जाने की संभावना है।

रेडमी के30 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा। यह खुलासा एक गीकबेंच लिस्टिंग से भी हुआ था। कहा जा रहा है कि रेडमी के30 की अधिकारिक घोषणा मार्च महीने में हो सकती है। यह 5जी स्मार्टफोन होगा। हालांकि, रेडमी के30 प्रो का 4जी वेरिएंट होगा या नहीं। इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि रेडमी के30 प्रो चार रियर कैमरे और 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • Bad
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4780 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.