Xiaomi ने अमेरिका और यूरोप में भ्रष्ट कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता!

कंपनी की परफॉर्मेंस की बात करें तो Xiaomi वर्तमान में यूरोप के अंदर Samsung और Apple से संघर्ष कर रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 जून 2024 16:32 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने जताया कंपनी में भ्रष्टाचारी कर्मचारियों के लिए कोई जगह नहीं।
  • यूरोप में कंपनी का मार्केट शेयर 16 प्रतिशत बताया गया है।
  • Xiaomi वर्तमान में यूरोप के अंदर Samsung और Apple से संघर्ष कर रही है।

Xiaomi ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए दो बड़े कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया है।

Xiaomi ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए दो बड़े कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया है। शाओमी ने लैटिन अमेरिका और यूरोप से दो निर्देशकों को हटा दिया है। कंपनी के अनुसार, ये कई बार भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए थे। कंपनी का कहना है कि दोनों मैनेजर खास सुविधा ले रहे थे, साथ ही उनको लोगों से कई सारे उपहार और लुभावनी चीजें भी दी जाती थीं। वे कंपनी में अपने पद का नाजायज फायदा उठा रहे थे। 

पश्चिमी यूरोप और लैटिन अमेरिका में कंपनी के मैनेजर्स को गहराई तक करप्शन में डूबा हुआ बताया गया। अकेले लैटिन अमेरिका में शाओमी ने 50 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन पहली ही तिमाही में सेल किए। जबकि यूरोप में कंपनी स्मार्टफोन शिपिंग में तीसरे नम्बर पर बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन ब्रैंड के रूप में काबिज है। ITHome की रिपोर्ट के अनुसार, लैटिन अमेरिका क्षेत्र में पूर्व जनरल डायरेक्टर Chen Bingxu पर आरोप है कि उन्होंने रिश्वत ली, गिफ्ट लिए, और खास मदद देने के बदले में महंगे मनोरंजन का लुत्फ लिया। पूर्व मैनेजर ने दूसरी कंपनियों के साथ कमर्शियल एग्रीमेंट साइन करने के बदले में स्पेशल ट्रीटमेंट लिया था। 
Advertisement

इसी तरह कंपनी के पश्चिमी यूरोप के पूर्व डायरेक्टर Owen ने गिफ्ट आदि के लालच में आकर बड़ी कीमत के कई एग्रीमेंट साइन किए। कंपनी ने न केवल ओवन को नौकरी से निकाल दिया, बल्कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। कंपनी ने पूर्व डायरेक्टर पर आपराधिक मामला दर्ज करवाया है और सिविल डैमेज का भी मामला दर्ज करवाया है। इस तरह से Xiaomi ने जता दिया है कि कंपनी में भ्रष्टाचारी कर्मचारियों के लिए कोई जगह नहीं है। 

कंपनी की परफॉर्मेंस की बात करें तो Xiaomi वर्तमान में यूरोप के अंदर Samsung और Apple से संघर्ष कर रही है। लैटिन अमेरिका में भी यही स्थिति है। क्षेत्रीय लीडर्स के इस तरह के घपलों के कारण कंपनी को जाहिर तौर पर इन क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। Canalys की रिपोर्ट के अनुसार, लैटिन अमेरिका में कंपनी 5.3 मिलियन यूनिट्स 2024 की पहली तिमाही में सेल कीं। यहां पर कंपनी का मार्केट शेयर 15.3 प्रतिशत है। कंपनी को 45 प्रतिशत ईयर ओवर ईयर ग्रोथ हासिल हुई है। यूरोप में कंपनी का मार्केट शेयर 16 प्रतिशत बताया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi corruption issue, corruption in xiaomi

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  3. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  4. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  5. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  6. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  8. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.