Xiaomi Electric Scooter 4 Go पेश, कम दाम में 18KM रेंज समेत मिलेंगे ऐसे फीचर्स

Xiaomi Electric Scooter 4 Go में 450W की मोटर दी गई है। यह 165Wh लिथियम बैटरी से लैस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जुलाई 2023 10:10 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 4 Go इलेक्ट्रिक स्कूटर में 450W की मोटर दी गई है।
  • Xiaomi 4 Go इलेक्ट्रिक स्कूटर 165Wh लिथियम बैटरी से लैस है।
  • Xiaomi Electric Scooter 4 Go 20 किमी/घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है।

Xiaomi Electric Scooter 4 Go में 450W की मोटर है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपना नया स्टैंडिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर Xiaomi 4 Go पेश किया है। Xiaomi इलेक्ट्रिक स्कूटर 4 गो का खुलासा Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक प्रोडक्ट लिस्टिंग के जरिए हुआ। यहां हम आपको Xiaomi 4 Go की पावर और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Electric Scooter 4 Go की कीमत


शाओमी की वेबसाइट पर Xiaomi Electric Scooter 4 Go की कीमत की कोई जानकारी नहीं है। यहां तक की रिलीज तारीख तक नहीं पता चली है। हालांकि, पोलिश रिटेलर के अनुसार, €458 (लगभग 41,644 रुपये) कीमत थी और हंगेरियन रिटेलर्स द्वारा स्कूटर की पिछली रिटेल कीमत €348 (लगभग 31,603 रुपये) थी। यह साफ नहीं हुआ है कि नया इलेक्ट्रिक स्कूटर यूरोप के बाहर उपलब्ध होगा या नहीं।
Advertisement

Xiaomi Electric Scooter 4 Go पहले EU डिकलेरेशन ऑफ कंफर्मिटी पर देखा गया था। बाद में यह पोलैंड में Batna24.com और हंगरी में eMAG वेबसाइट्स पर लिस्टेड हुआ था। Xiaomi की ग्लोबल वेबसाइट पर नए प्रोडक्ट पेज में 4 Go के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है।


Xiaomi 4 Go इलेक्ट्रिक स्कूटर की पावर और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Xiaomi 4 Go इलेक्ट्रिक स्कूटर में 450W की मोटर दी गई है। यह 165Wh लिथियम बैटरी से लैस है। टॉप स्पीड की बात करें तो यह 20 किमी/घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। यह स्कूटर सिंगल चार्जिंग में 18 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है। शाओमी के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में ड्यूल ब्रेकिंग सिस्टम, इंटेलिजेंट बीएमएस और बिल्ट-इन डिस्प्ले दी गई है।

Xiaomi इलेक्ट्रिक स्कूटर 4 गो में तीन पावर मोड दिए गए हैं। ब्रेकिंग सिस्टम के मामले में इसके फ्रंट में E-ABS ब्रेक है। इसमें 8.1-इंच रेडियल होलोव टायर हैं। शाओमी इलेक्ट्रिक स्कूटर में दिया गया बिल्ट-इन डैशबोर्ड राइडर को ट्रिप की जानकारी प्रदान करता है, जिसे शाओमी ऐप पर भी देखा जा सकता है। एक इंटेलीजेंट बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम स्कूटर की सेफ्टी को बढ़ाता है। यह शॉर्ट सर्किट, ओवरहीटिंग और अन्य दिक्कतों को दूर करता है।
Advertisement
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.