Xiaomi का दावा, एक महीने में बेचे 85 लाख से ज़्यादा स्मार्टफोन

Xiaomi ने सबसे ज़्यादा स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 सीरीज़ के बेचे। अमेज़न दिवाली सेल के दौरान 10 सबसे ज़्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन में से 9 Xiaomi के थे।

Xiaomi का दावा, एक महीने में बेचे 85 लाख से ज़्यादा स्मार्टफोन

Redmi Note 7 Pro है लोकप्रिय स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • 6 लाख से ज़्यादा शाओमी स्मार्ट टीवी बिकने का दावा
  • बजट सेगमेंट में रेडमी 7 व रेडमी 7ए अमेज़न इंडिया पर सबसे ज़्यादा बिके
  • मी टीवी रेंज अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर सबसे ज़्यादा बिकने वाले टेलीविजन रहे
विज्ञापन
Xiaomi ने इस त्योहारी सीज़न में कितने स्मार्टफोन बेचे? इस सवाल का जवाब मिल गया है। Xiaomi ने दावा किया है कि वह एक महीने में 1.2 करोड़ डिवाइस बेचने में सफल रही है। 1.2 करोड़ डिवाइस में से 85 लाख से ज़्यादा Xiaomi स्मार्टफोन बिके हैं। बताया गया है कि सेल के हिसाब से पिछले साल के त्योहारी सीजन की तुलना में कंपनी ने 40 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। शाओमी द्वारा जारी किया गया यह सेल का आंकड़ा 28 सितंबर से लेकर 29 अक्टूबर की बीच का अवधि का है। इस दौरान अमेज़न, फ्लिपकार्ट और शाओमी की अपनी वेबसाइट पर दिवाली सेल आयोजित हुई थी। ग्राहकों को लुभाने के लिए शाओमी ने अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट पर छूट दी थी।

सभी कैटेगरी के प्रोडक्ट को मिलाकर सेल में वृद्धि 40 फीसदी की थी। लेकिन शाओमी के स्मार्टफोन की सेल में वृद्धि 37 फीसदी दर्ज की गई। शाओमी का दावा है कि इस अवधि में 85 लाख से ज़्यादा स्मार्टफोन बिकना एक रिकॉर्ड है। किसी और कंपनी ने यह आंकड़ा नहीं छुआ। स्मार्टफोन सेगमेंट में सबसे ज़्यादा बिक्री रेडमी नोट 7 सीरीज़ के स्मार्टफोन की हुई। अमेज़न दिवाली सेल के दौरान 10 सबसे ज़्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन में से 9 Xiaomi के थे। बता दें कि रेडमी नोट 7 सीरीज़ के तीन फोन भारतीय मार्केट में उपलब्ध हैं- Redmi Note 7, Redmi Note 7S और Redmi Note 7 Pro। बजट सेगमेंट में रेडमी 7 और रेडमी 7ए अमेज़न इंडिया की साइट पर सबसे ज़्यादा बिकने वाले डिवाइस रहे।

चीन की इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने बताया कि वह इस एक महीने में 6 लाख से ज़्यादा शाओमी स्मार्ट टीवी बेचने में कामयाब हुई। बीते साल की तुलना में उसने 48 फीसदी वृद्धि दर्ज की। कुछ दिन पहले Xiaomi ने ऐलान किया था कि वह 5 लाख से ज़्यादा शाओमी टीवी बेचने में सफल रही है। इसके बाद कुछ ही दिनों में 1 लाख से ज़्यादा यूनिट और बिके।

शाओमी का दावा है कि मी टीवी रेंज अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर सबसे ज़्यादा बिकने वाले टेलीविजन रहे। शाओमी ने मी ईको सिस्टम और एक्सेसरी सेगमेंट में 3 लाख से ज़्यादा प्रोडक्ट बेचे। बीते साल की तुलना में यह 42 फीसदी ज़्यादा है। अमजे़न पर मी बैंड रेंज, मी पावर रेंज, मी एयर प्यूरीफाइर 2एस सबसे ज़्यादा बिके। सेल के दौरान मी स्मार्ट वाटर प्यूरीफायर कुछ मिनटों में ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi TV, Redmi Note 7, Mi Band, Amazon, Flipkart
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  4. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  5. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  6. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  7. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  8. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  9. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  10. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »